सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, उपाध्यक्ष मीना गोयल, कोषाध्यक्ष गणेश भरतीया एवं महामंत्री प्रदीप सराफ ने दी विश्व के अग्रवाल बंधुओं को जयंती की शुभकामनाएं
अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल की मौजूदगी में संस्था के सदस्यों ने करी पूजा- अर्चना
सक्ती– अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता में 26 सितंबर को श्री श्री 1008 श्री अग्रकुल प्रवर्तक, अग्रोहा नरेश महाराजाधिराज भगवान अग्रसेन जी की जयंती कार्यक्रम के अवसर पर पूजा- अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष एवं आर के एम ग्रुप के चेयरमैन राजकुमार मित्तल, आरकेएम ग्रुप के डायरेक्टर इंजीनियर रवि मित्तल, संस्था के संस्थापक सदस्य मोहनलाल खेतान, आलोक गर्ग सहित काफी संख्या में अग्रवाल बंधु उपस्थित थे

इस दौरान अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना करते हुए विश्व के सभी अग्रवाल बंधुओं को अग्रसेन जयंती पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आदि शक्ति मां जगदंबे भवानी की आराधना के पुनीत पर्व नवरात्रि के शुभारंभ अवसर पर भी शुभकामनाएं प्रेषित की, तथा इस अवसर पर अग्रसेन जी की पूजा अर्चना के साथ ही आरती भी संपन्न हुई साथ ही अग्रसेन जी को सवामणी का प्रसाद लगाकर प्रसाद वितरण भी किया गया एवं इस दौरान अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अग्रवाल समाज अपने सेवा कार्यों से जाना जाता है, तथा इस समाज ने भगवान अग्रसेन जी के आदर्शों को आत्मसात कर आज सेवा कार्यों की श्रृंखला को और अधिक विस्तारित किया है, एवं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने भी भगवान अग्रसेन जी के एक ईंट-एक रुपए के सिद्धांत को प्रत्येक अग्रवाल परिवारों तक पहुंचाने का कार्य किया है, साथ ही सम्मेलन द्वारा पूरी दुनिया के अग्रवाल बंधुओं को एकजुट कर इस संस्था के माध्यम से समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक तथा सेवा कार्यों को गति दी जा रही है, एवं आज का यह शुभ दिन अग्रवाल समाज के लिए एक गौरवशाली अवसर है कि हम सभी भगवान अग्रसेन जी की जयंती का आयोजन कर रहे हैं साथ ही मैं इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार के पूरी दुनिया के विभिन्न देशों राज्यों एवं जिला तथा स्थानीय स्तर पर स्थापित इकाइयों को जयंती पर्व एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं

मित्तल ने कहा कि साथ ही सभी से निवेदन भी करता हूं कि हम अपने पूर्वजों द्वारा बताए गए सेवा कार्यों की इस श्रृंखला को इसी तरह से और अधिक गति के साथ जारी रखें, वही अग्रसेन जयंती के पर्व पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की उपाध्यक्ष मीना गोयल नेपाल, कोषाध्यक्ष गणेश भरतियां रानीगंज एवं महामंत्री एडवोकेट प्रदीप सराफ कोलकाता ने भी अग्रसेन जयंती पर्व की समस्त विश्व के अग्रवाल बंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की, 20 सितंबर को अग्रसेन जयंती पर्व पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की विभिन्न राज्य, राष्ट्रीय जिला एवं शहर इकाइयों ने भी जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया, साथ ही सम्मेलन परिवार के सदस्यों ने भी सहपरिवार समस्त कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी करी