इंद्रधनुष महोत्सव का किया अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने आयोजन

2 अक्टूबर को वर्चुअल रूप से आयोजित किया गया इंद्रधनुष महोत्सव-
सक्ति-अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन केंद्रिय मुख्यालय कोलकाता के तत्वाधान में 1008 श्री महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयन्ती पर आयोजित इंद्रधनुष महोत्सव में प्रथम स्थान वृहत्तर कोलकाता( पश्चिम बंगाल) को, द्वितीय स्थान मैसूर ज़िला इकाई कर्नाटक को, तृतीय स्थान कटक शाखा उड़ीसा को, सांत्वना पुरस्कार जयपुर राजस्थान इकाई को मिला, साथ ही कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी संस्थाओ को भी प्रोत्साहन स्वरूप राशि प्रदान की गयी
2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता द्वारा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के दिशा निर्देशन एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रकोष्ठ की संयोजिका उषा केडिया मैसूर कर्नाटक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम कि शुरुआत स्वागत नृत्य के साथ हुई तथा इस कार्यक्रम की प्रस्तुति पलक मोदी और साक्षी गुप्ता चेन्नई ने दी
अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संस्थापक अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल जी ने भगवान अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि विश्वनाथ सिंघानिया ( कोलकाता) एवं मुख्य सलाहकार कमल अग्रवाल कोलकाता का स्वागत कर संस्था के नाम अपना शुभ सन्देश दिया, उसके बाद मुख्य अतिथि विश्वनाथ सिंघानिया ( कोलकाता) एवं मुख्य सलाहकार कमल अग्रवाल ने अपना प्रतिवेदन दिया। निर्णायक मण्डल राय पालित ( कोलकाता) सारिका बहेती (चेन्नई), सुखप्रीत सिंह (कोलकाता) ने अपना परिचय दिया
कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद से की गयी, प्रथम प्रस्तुति गणेश वंदना कटक उड़ीसा राज्य इकाई द्वारा दी गयी, द्वितीय प्रस्तुति राधाकृष्ण संग रास छत्तीसगढ़ महिला राज्य इकाई ने दी,तृतीय प्रस्तुति अग्रसेन जी के 18 गोत्रों पर अभिनय नागपुर महाराष्ट्र राज्य इकाई ने दी,चौथी प्रस्तुति नव दुर्गा पर वृहत्तर कोलकाता ने दी,पाँचवी प्रस्तुति राजस्थान की लोक गाथा पर जयपुर राजस्थान राज्य इकाई ने दी, छठी प्रस्तुति धरती बचाओ पर कालाहांडी उड़ीसा इकाई ने दी। सातवी प्रस्तुति कोरोना काल में संघर्ष पूजा जी हावड़ा ( कोलकाता) एवं राखी अग्रवाल मुंबई, आठवीं प्रस्तुति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर शशि पोद्दार हावड़ा( कोलकाता) नवमी प्रस्तुति बेटी हमारी शान पर मैसूर जिला इकाई कर्नाटक ने दी अंतिम प्रस्तुति नेत्रदान महादान पर अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीना गोयल ने दी
कार्यक्रम में मंच संचालन राष्ट्रीय संयोजक सांस्कृतिक कार्यक्रम उषा केडिया ( मैसूर) ने किया मंच संचालन में उनका साथ उपाध्यक्ष मैसूर जिला इकाई  पूजा मोदी ने दिया, तथा इंद्रधनुष महोत्सव के आयोजन को लेकर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार में काफी उत्साह देखा गया तथा एक माह पूर्व चली इस कार्यक्रम की तैयारियों में सभी राज्य इकाइयों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की एवं वर्चुअल रुप से संपन्न इस कार्यक्रम में सभी ने आयोजक संस्था का आभार व्यक्त किया
2 अक्टूबर को संपन्न इंद्रधनुष महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि विश्वनाथ सिंघानिया(कोलकाता) को सम्मान स्वरूप चाँदी का शो पीस दिया गया, मुख्य सलाहकार कमल अग्रवाल ( कोलकाता) एवं निर्णायक मण्डल श्री को प्रतीक चिन्ह से धन्यवाद के साथ विदाई दी गयी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *