सक्ति-जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा 30 सितंबर 2021 को पढ़ना लिखना अभियान के तहत प्रौढ़ शिक्षार्थियों के आकलन के लिए होने वाले महा परीक्षा अभियान की तैयारी के संबंध में जिले के विकासखंड अकलतरा, जैजैपुर, नवागढ़, शक्ति के विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड परियोजना अधिकारी स्रोत व्यक्ति सहायक ग्रेड 3 का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट जांजगीर सभागार में उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला परियोजना अधिकारी संतोष कुमार कश्यप के द्वारा महा परीक्षा में सभी शिक्षार्थियों को सम्मिलित करने के पूर्व परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था वातावरण निर्माण एवं अन्य आवश्यक तैयारी योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक प्रपत्र को समय पर भरने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । जिला रिसोर्स पर्सन भुवनेश्वर जायसवाल एवं सुश्री उमा यादव के द्वारा महा परीक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए पीपीटी के माध्यम से केंद्र वार शिक्षार्थियों की सूची भरना केंद्र वार शिक्षार्थी पर्ची बांटना उपस्थिति पत्रक अंकतालिका पंजीयन फार्म तथा पोर्टल में अपलोड करना सिखाया गया। परीक्षाफल पत्रक भरना डाइट प्राचार्य सविता राजपूत ने महापरीक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारी को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की बैठक में पुष्पेंद्र कुमार कश्यप,नीरा साहू, सुनील पटेल शिव शंकर यादव विश्व कांत यादव सनत मिरी अविनाश पटेल कुमारी प्रतिभा रत्नाकर गणेशी बाई यादव उपस्थित रहे।