संचालक महामारी नियंत्रण द्वारा मलेरिया मुक्त अभियान का किया गया निरीक्षण

किरंदुल।संचालक महामारी नियंत्रण स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर सुभाष मिश्रा के द्वारा आज मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिले का निरीक्षण किया गया ज्ञात है कि जिले में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का छठवां चरण चलाया जा रहा है जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा घर घर जाकर लोगों की मलेरिया जांच के साथ-साथ टीवी मोतियाबिंद एवं इसके बीच मरीजों की पहचान की जा रही है संचालक महामारी नियंत्रण के द्वारा जिले के कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम नकुलनार के पुजारी पारा एवं रेंगानर स्कूल पारा में अभियान के कार्यों का निरीक्षण किया गया उक्त निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी सी शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार, डॉ सीमा तिग्गा,मीडिया अधिकारी अंकित सिंह, भूपेंद्र साहू शामिल थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *