इंडक्शन का स्टॉक भी खत्म, सिलेंडर किल्लत के बीच जमकर बिकी

दुर्ग। भिलाई में गैस सिलेंडर की भारी कमी को देखते हुए बाजारों में इंडक्शन की भी कमी हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि कल स्टॉक आया था वह भी खत्म हो गया है। कम स्टॉक बचे हैं लगातार ग्राहक आ रहे हैं, वहीं बाजार में अभी नया चूल्हा आया है। इसे लकड़ी और कोयला डाल कर जलाया जा सकता है। अंदर में फैन लगा हुआ है जो बिजली से चलता है। रायपुर के लाखे नगर स्थित गोंडवाना गैस एजेंसी के बाहर कतार तो लगी नहीं दिखी लेकिन अंदर ग्राहकों की भीड़ जरूर थी। लोगों के मुताबिक उन्हें 25 दिन का वेटिंग टाइम मिल रहा है।

लेकिन एजेंसी तरफ से अभी क्लियर नहीं किया गया है कि उन्हें होम डिलीवरी मिलेगा या उन्हें सिलेंडर लेने एजेंसी आना पड़ेगा।एक ग्राहक ने बताया कि सिलेंडर बुक किया है लेकिन 25 दिन बाद डिलीवरी देने की बात कही जा रही है। अंबिकापुर के एचपी गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लाइन लगी हुई है। गैस नहीं पहुंचने और बुकिंग नहीं होने से लोग काफी परेशान नजर आए। गैस एजेंसी पहुंचे देवकालिया के मुताबिक 1 मार्च से बुकिंग के बाद भी अब तक उन्हें डिलीवरी नहीं मिली है। यहां स्थित अनन्या होटल के संचालक कमलेश मिश्रा ने कहा कि पिछले शनिवार से गैस नहीं मिल पा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *