‘जापान से भारत का रिश्ता बुद्ध का, ज्ञान का और ध्यान का..’, टोक्यो में भारतीयों से बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज जापान में हैं, वे यहाँ क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले पीएम मोदी आज जापान में रहने वाले भारतीयों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, स्वामी विवेकानंद जब अपने ऐतिहासिक संबोधन के लिए शिकागो जा रहे थे, तो उससे पहले वो जापान भी आए थे।  जापान ने उनके मन-मस्तिष्क पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा था। जापान के लोगों की देशभक्ति, जापान के लोगों का आत्मविश्वास, स्वच्छता के लिए जापान के लोगों की जागरूकता, उन्होंने इसकी खुलकर प्रशंसा की थी।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, भारत और जापान natural partners हैं। भारत की विकास यात्रा में जापान की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। जापान से हमारा रिश्ता आत्मीयता का है, आध्यात्म का है, सहयोग का है, अपनेपन का है। जापान से हमारा रिश्ता सामर्थ्य का है, सम्मान का है, विश्व के लिए साझे संकल्प का है। जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बोद्ध का है, ज्ञान का है, ध्यान का है। उन्होंने कहा कि, ज की दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर, उनके बताए रास्ते पर चलने की बहुत ज़रूरत है। यही रास्ता है जो आज दुनिया की हर चुनौती, चाहे वो हिंसा हो, अराजकता हो, आतंकवाद हो, क्लाइमेट चेंज हो, इन सबसे मानवता को बचाने का यही मार्ग है।

पीएम मोदी ने कहा कि, जब भारत में कोरोना की वैक्सीन तैयार हुई तो भारत ने ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन्स अपने करोड़ों नागरिकों को भी लगाईं और दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी भेजीं। World Health Organisation ने भारत की आशा बहनों को Director Generals- Global Health Leaders Award से सम्मानित किया है। भारत की लाखों आशा बहनें, मैटेरनल केयर से लेकर वैक्सीनेशन तक, पोषण से लेकर स्वच्छता तक, देश के स्वास्थ्य अभियान को गति दे रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *