भारत बना सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, चीन को छोड़ा पीछे

दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी के नाम से प्रसिद्ध देश चीन को भी अब भारत ने पीछे छोड़ दिया है. इस साल के ग्लोबल एक्सपर्ट्स के रिपोर्ट के मुताबिक केवल अनुमान लगाया था की भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश हो सकता है लेकिन इस अनुमान पर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के नवीनतम आंकड़ों ने मुहर लगा दी है.

भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश: 
संयुक्त राष्ट्र (UNFPA) के आंकड़ों के अनुसार भारत अब दुनिया का सबसे जायदा आबादी वाला देश बन गया है भारत में चीन की तुलना में 20 लाख से ज्यादा लोग हैं,  वहीं देश की आबादी बढ़ते बढ़ते 140 करोड़ के पार पहुंच गई है. दरअसल चीन में बच्चे पैदा करने की दर कम हुई है, और चीन की रिपोर्ट इस साल माइनस में दर्ज की गई.

अब जानते हैं यूनाइटेड नेशंस की तजा रिपोर्ट क्या कहती है: 
UNFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023’,  के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन है, जबकि चीन की जनसंख्या 1,425.7 मिलियन है. यानी दोनों की जनसंख्या में 2.9 मिलियन का अंतर हो गया है. ये आंकड़े ‘डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स’ की कैटेगरी में दिए गए हैं. यानी कि अब 2023 में भारत की जनसंख्या 1,428,627,663 है, जो 2022 से 0.81% अधिक है.

पहली बार भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा: 
संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या डेटा के अनुसार यह पहली बार हुआ है कि भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से ज्यादा हुई हो. 1950 से ही संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या डेटा इकट्ठा करना शुरू किया था

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *