प्रदेश में बढ़ रही ठंड, तापमान में गिरावट

रायपुर। राजधानी में सुबह और रात को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह आउटर में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और उत्तर से ठंडी हवाएं आएंगी। इससे ठंड बढ़ेगी। शुष्क हवाओं के कारण भी तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पिछले पांच दिनों के दौरान दिन और रात का तापमान 3 डिग्री तक गिरा है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिकार्ड का परीक्षण करने से पता चला है कि पिछले रविवार तक दिन और रात का तापमान सामान्य से लगभग 4-4 डिग्री तक बढ़ा था।

अब ये 1 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। गुरुवार को दिन का तापमान 32.2 डिग्री रिकार्ड किया है। रात का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। इस सीजन में पहली बार रात का तापमान इतना कम हुआ है। राज्य के अन्य इलाकों में भी तापमान कम हो रहा है। कुछ इलाकों में तो तापमान सामान्य से भी नीचे चला गया है। दुर्ग में अभी दिन और रात के तापमान में अच्छी कमी आई है। दिन का तापमान 31 और रात का 17 डिग्री तक पहुंच गया है। रात का तापमान तो सामान्य से लगभग 2 डिग्री कम हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ेगी। यही वजह है कि तापमान में कमी हो रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *