बढ़ी आवक, 30 रुपये में एक किलो मिल रहा है आम

भिलाई। कल तक बेहद खास लगने वाला कच्चा आम अब आम आदमी के लिए आम हो गया। भिलाई में आम 30 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। कल तक यही आम 100 रुपये किलो में बिक रहा था।

लोकल बाड़ियों से कच्चे आम की आवाक बढ़ने के साथ ही आम के दामों में लगातार गिरवट देखी जा रही है।

बता दें कि कल तक यही कच्चा आम बाजार में सौ रुपये किलो से अधिक में बिक रहा था।

अचानक इसकी कीमत आधी से भी कम हो गई। जो लोग गर्मी में आम का आचार डालने या कच्चे आम की चटनी खाने के इच्छुक थे, पर अधिक दाम की वजह से आम नहीं खरीद पा रहे थे, वैसे लोगों के लिए आम की कीमत आधी होना राहत भरी खबर लाई है।

दाम में नहीं है एकरुपता

कच्चे आम के दामों में अभी भी एकरुपता नहीं है। अलग अलग सब्जी मंडियों में अलग अलग दर से आम बिक रहे हैं। भिलाई तीन व चरोदा में कच्चे आम की कीमत 50 से 60 रुपये हैं। कल तक इसकी कीमत 100 रुपये से अधिक थी।

भिलाई में कई स्थानों पर 30 रुपये में बिकने लगे आम

लोकल बाड़ियों से कच्चे आम की अच्छी आवाक शुरू हो गई है। इसलिए भिलाई के कई स्थानों पर कच्चे आम के दाम लगातार गिर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *