ढाई करोड़ कैश आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ से किया बरामद

रायपुर। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और करीबियों के ठिकानों पर आईटी की जांच में करोड़ों रुपए की अघोषित संपत्ति मिली है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड नई दिल्ली की प्रिंसिपल कमिश्नर और प्रवक्ता सुरभि अहुलवालिया ने प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी है। 25 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी के दौरान ढाई करोड़ कैश और जेवर समेत अघोषित संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं।

अहुलवालिया ने बताया है कि आयकर विभाग ने 31 जनवरी 2024 को अमरजीत भगत, करीबी सहयोगियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर जांच अभियान शुरू किया था। अमरजीत के करीबी सहयोगियों में से एक रियल एस्टेट के कारोबार में है। आयकर विभाग ने अंबिकापुर कलेक्टर को पत्र लिखकर 13 लोगों की संपत्ति का ब्यौरा मांगा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *