रायपुर में आयकर विभाग ने लोहा कारोबारियों के ठिकानों में मारी रेड

रायपुर। छग की राजधानी रायपुर में आयकर विभाग ने लोहा कारोबारियों के ठिकानों में रेड मारी है, 2 से 3 कारोबारियों के 50 ठिकानों पर जांच चल रही है। ओम स्पंज,देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल के संचालक रडार में है, उनसे जुड़े जमीन कारोबारियों के ठिकानो पर भी दबिश दी गई है, छापेमारी में 100 से ज्यादा CRPF जवानों की तैनाती की गई है

2 महीने पहले यहाँ पड़ी थी रेड

छत्तीसगढ़ में ED की टीम ने रायपुर, बिलासपुर और धमतरी में कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ED के मुताबिक ये छापा कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़ा है। घोटाले के पैसों से प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री की गई है।

ED ने रायपुर में रहेजा ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा गया था। बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप के मीनाक्षी सेल्स के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। बताया जा रहा है कि वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग केस है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *