आयकर विभाग ने अब हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू की

रायपुर। कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के ठिकानों पर 24 घंटे से भी ज्यादा समय से गुरुवार को भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। बुधवार को उनके अंबिकापुर स्थित आवास और रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित बंगले पर दबिश दी थी।

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की टीम ने पूर्व मंत्री के पीए, उनके करीबी SI और व्यवसायी के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। सभी को हिरासत में लिया गया है। भगत का नाम कोयला घोटाले के आरोपियों में शामिल है। 17 जनवरी को ईडी ने एफआईआर दर्ज कराई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *