इंदौर में नहीं थम रही आग की घटनाएं! अब इस मार्केट में लगी भयंकर आग, 6 घंटे बाद हुई काबू

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों हुए दर्दनाक अग्निकांड के पश्चात् सोमवार देर रात को धार रोड पर टिंबर बाजार में आग लग गई। लगभग 6 घंटे तक आग की लपटें उठी। दमकल विभाग के 5 वाहन ने बहुत मशक्कत से नियंत्रण पाया।

धार रोड के चंदन नगर में टिंबर मार्केट है। सोमवार देर रात लगभग 1 बजे फायर कंट्रोल रूम को आग की खबर प्राप्त हुई थी। खबर प्राप्त हुई कि चंदन नगर मौजूद तीन दुकानों में भीषण आग लगी है। सूचना प्राप्त होने के पश्चात् दमकल विभाग के वाहन मौके पर पहुंचे। 5 टैंकरों की सहायता से आग बुझाना शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बुझाने में देर लगी तथा मंगलवार प्रातः लगभग 7 बजे आग बुझ सकी।

वही आग बुझाने के समय सबसे बड़ी परेशानी यही थी कि आग की लपटें रहवासी क्षेत्र तक न पहुंच जाए। इसलिए इस प्रकार से आग बुझाई गई कि पीछे की तरफ बसी आबादी को नुकसान न हो। इस वजह से चारों ओर पानी डाला गया। प्रातः लगभग 7 बजे जब आग कम हुई तो जेसीबी की सहायता से लकड़ियां हटाई व पानी डालकर बुझाई। क्योकि सूखी लकड़ियां वहां रखी थी इस वजह से आग जल्दी भड़कती, जिसकी वजह से पहले लकड़ियों को बुझाया। मामले में लाखों का नुकसान हुआ। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अभी तक आग लड़ने की वजहों का पता नहीं चल सका है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *