आज लौह नगरी बचेली के सरजमीन में अंतर शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बचेली पालिका अध्यक्ष पूजा साव और बस्तर संभाग संरक्षक हाजी वसीम अहमद और आसिफ सिद्दकी द्वारा किया गया
29 दिसम्बर 2021 से प्रारंभ इस प्रतियोगिता में 6 टीम ने भाग लिया और इस प्रतियोगिता को लीग मैच के तर्ज पे खेला जायेग और 05 जनवरी 2022 को फायनल मैच होगा इस प्रतियोगिता को लेकर आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश स्तर से आदेश था कि इस तरह के प्रतियोगिता कराया जाए और समाज और बच्चों के बीच ये मेसेज दिया गया कि
“नशा नही,खेल चुने” इस तरह के प्रतियोगिता के लिए इस तरह के विचार प्रदेश अध्यक्ष जनाब सिराज भाई और जनाब हाजी वसीम भाई को जाता है आज के कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष पूजा साव पार्षद दमयंती साहू निर्मला टिर्की रीना दुर्गा युवा कॉंग्रेस से आकाश नियाल सुनील गाइन और मीडिया पर्सन पिंकू सरकार की गरिमामय उपस्थिति रही और इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए रिबेल क्लब के सचिव लोमेश कश्यप सुरेंद्र भाई और सोमेश दत्ता का विशेष योगदान रहा है और खेल को लेकर बच्चों के बीच अलग ही उत्साह है करोना काल के बाद इस तरह का प्रतियोगिता का आयोजन एक सुखद खबर है
