जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन अड़भार शाखा का हुआ विधिवत शुभारंभ 18 जनवरी को
नवीन शाखा शुभारभ से शहर सहित क्षेत्र के किसानों को मिलेगा समुचित लाभ- ज्योतिष गर्ग विधायक प्रतिनिधि अड़भार
सक्ती- जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखंड के नगर पंचायत अड़भार क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा का 18 जनवरी को विधिवत शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर जहां छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार यादव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जिले के प्रभारी अर्जुन तिवारी, जिला पंचायत जांजगीर चांपा की अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा, नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग, नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिष गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं चंद्रपुर विधायक के आगमन पर नगर पंचायत की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की अड़भार शाखा के शुभारंभ अवसर पर काफी संख्या में बैंक प्रबंधन एवं शहरवासी मौजूद रहे, तथा इस दौरान आगंतुक अतिथियों ने भी जहां जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा के शुभारंभ अवसर पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि इस शाखा के प्रारंभ होने से अड़भार शहर सहित आसपास के किसानों को इसका लाभ मिलेगा तो वही चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने भी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रारंभ होने पर समस्त कांग्रेस के नेताओं एवं वरिष्ठ नेताओं का भी आभार व्यक्त किया

नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग एवं विधायक प्रतिनिधि, कांग्रेस नेता ज्योतिष गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि आज चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के प्रयासों से अड़भार शहर को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा की सौगात मिली है,तथा क्षेत्र के किसानों को एवं नागरिकों को सहकारी बैंक के कार्य से पूर्व में मालखरौदा जाना पड़ता था, किंतु अब अड़भार में ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रारंभ होने से लोगों को सुविधा होगी तो वही आने जाने की समस्या से भी निजात मिलेगा, तथा ज्योतिष गर्ग ने कहा कि नवीन शाखा के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा भी विगत दिनों क्षेत्रीय विधायक से संपर्क कर काफी प्रयास किया गया था,तथा इसके लिए अनेकों बार राजधानी रायपुर भी जाकर वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया गया तथा आज इस सभी के प्रतिफल स्वरूप शहर को इतनी बड़ी सौगात मिली है
इस दौरान अड़भार शहर वासियों ने भी जिला सरकारी बैंक की नवीन शाखा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शहर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताया,उल्लेखित हो कि अड़भार में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा के लिए चंद्रपुर विधायक एवं नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग तथा विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने काफी सकारात्मक प्रयास करते हुए छत्तीसगढ़ शासन तथा उच्च स्तरीय प्रयास किए थे जिसके प्रति फल स्वरुप यह सौगात मिली है
तथा 18 जनवरी को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा के शुभारंभ अवसर पर आगंतुक अतिथियों के अलावा नगर पंचायत की अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग, विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग, कुसुमलता ब्लॉक अध्यक्ष, देवा लहरे, सुनील चंद्रा, रश्मि गबेल,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राम लखन कटकवार, भुपाल पटेल, अरविंद तिवारी, सम्मेलाल बरेठ, लकेश्वर श्याम, सुनील लदेर,विकास चौबे, पुरुषोत्तम साहू, अयोध्या भारद्वाज, जुगल किशोर बंजारे, राजेश साहू, मनोज कटकवार, राजू राठौर, मन्नू जायसवाल, मिलन पांडेय, रमेश देवांगन,किरीत खरे, संजू पांडेय, शेख रज्जब जायशी, सूरज दास महंत, सहित काफी संख्या में अड़भार एवं मालखरौदा विकासखंड सहित चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण मौजूद रहे, तथा आगंतुक अतिथियों द्वारा विधिवत फीता काटकर नवीन शाखा का शुभारंभ किया गया