सक्ति-सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर के प्रांगण में अधिस्थापन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया , जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड डभरा के तहसीलदार भोजकुमार डहरिया थे, उनके द्वारा सरस्वती माँ के कर कमलों में पुष्प समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, भोजकुमार डहरिया ने विद्यार्थी जीवन मे अनुशासन एवं लोग प्रतिनिधित्व के महत्व को समझाया । तथा भावी पीढ़ी के नेताओ को खुद में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की प्रेरणा दी ताकि वे आगे चलकर देश का नाम रोशन करें। विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण पंडा ने कोविड 19 वैश्विक महामारी के मुश्किल परिस्थिति में सारे बच्चों को सामाजिक दूरी रखते हुए विद्यालय में अध्ययन का कार्य करने की शिक्षा दिये,इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों के बीच से कक्षा बाहरवीं से हेड बॉय के रूप में अभय पटेल , हेड गर्ल हर्षा चौधरी तथा अन्य छात्र एवं छात्राओं का चयन विभिन्न पदों में चयन किया गया तथा उनका शपथ ग्रहण कराया गया, इस कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ,किशोर अग्रवाल, वंशिता अग्रवाल तथा प्रेसिडेंट पुरुषोत्तम अग्रवाल भी उपस्थित थे, अंत में विद्यालय के शैक्षणिक प्रमुख यदुनंदन चौधरी के द्वारा सभी आये अतिथियों का अभिवादन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।