वाराणसी में कन्हैया ने किया धुंआधार प्रचार,जनसंपर्क , जनसभा के साथ ली मीटिंग

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा रायपुर के कन्हैया अग्रवाल को दी गई थी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की विशेष जिम्मेदारी

सक्ती-वाराणसी दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर कन्हैया अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी  मुदीता कपूर के समर्थन में वार्डों में बैठक लेने के साथ घर घर जनसंपर्क किया ,जनसभा में भी शामिल हुए

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि प्रभार क्षेत्र वाराणसी दक्षिणी के कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूत करने क्षेत्र में कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेकर चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, प्रत्याशी श्रीमती मुदिता कपूर के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क किया गया , इस दौरान प्रत्याशी को लोगों ने अपना भरपूर स्नेह और आशीर्वाद दिया

मुदिता कपूर के पक्ष में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की भी विशाल आमसभा हुई, इस आमसभा में हजारों युवकों ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने विश्वास दिलाया,कन्हैया अग्रवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वादा निभाती है,छत्तीसगढ़ इसका उदाहरण है

उल्लेखित हो कि रायपुर के कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव की घोषणा होते साथ ही निरंतर अपने प्रभार वाले क्षेत्र में रहकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनावी समर में काम किया,तथा कन्हैया अग्रवाल की चुनाव प्रचार की शैली को देखकर लोग काफी प्रभावित थे एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश से भी कन्हैया अग्रवाल के समर्थक काफी संख्या में उनके प्रभार वाले क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का काम करने के लिए पहुंचे हुए थे,वही वाराणसी बनारस के अग्रवाल समाज ने भी कन्हैया अग्रवाल के आग्रह पर बढ़ चढ़कर उन्हें अपना सहयोग प्रदान किया तथा कन्हैया अग्रवाल ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सघन जनसंपर्क करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *