तिल्दा ब्लॉक में उपसरपंच ने बच्चों के लिए आयोजित किया न्योता भोज

तिल्दा नेवरा – तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थत ग्राम पंचायत बिलाड़ी के नवीन प्राथमिक शाला में बिते सोमवार को एक भव्य न्योता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंचायत के उपसरपंच धनश्याम जागड़े ने अपने पुत्र के जन्म दिन के अवसर पर किया था।
इस न्योता भोज में ग्राम नवीन प्राथमिक शाला बिलाड़ी के छात्र-छात्राओं को दाल, चांवल, चना आलु की सब्जी के साथ पुड़ी का भोज कराया गया। इस अवसर पर शासकीय नवीन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अश्वनी शर्मा, संतोष पाटकर, सुनिला कौशले, अंजु वर्मा, मुन्नी यादव, सुनिल बंजारे, भुनेश्वर सुख दास खड़े, खिलावन कौसले, एवं ग्राम वासियों की उपस्थिती थी।
उपसरपंच धनश्याम जागड़े के इस पहल की ग्राम वासियों ने सराहना की और कहा कि यह बच्चों के लिए एक अच्छा अनुभव होगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उपसरपंच धनश्याम जागड़े को उनके पुत्र के जन्म दिन की शुभकानाएं दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *