10 जून को होने वाले राज्यसभा के चुनाव में शक्ति विधायक को राज्यसभा सदस्य बनाने उठने लगी क्षेत्र में जोरों से मांग

महंत समर्थकों ने भी की कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मांग, 10 जून को होने हैं छत्तीसगढ़ में दो राज्यसभा सीटों के चुनाव

छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री साधेश्वर गबेल ने लिखा सोनिया को पत्र

सक्ति-शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में अध्यक्ष के पद पर आसीन डॉ चरणदास महंत को आगामी माह में 10 जून को छत्तीसगढ़ में रिक्त हो रही राज्यसभा सीट हेतु सदस्य बनाने की मांग जोरों से उठने लगी है, उल्लेखित हो कि विगत दिनों विधानसभा अध्यक्ष महंत ने अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान अपनी अंतिम राजनीतिक इच्छा के रूप में राज्यसभा में पहुंच कर जनता की सेवा करने की बात कही थी, तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत राज्यसभा में जाने की इच्छा और भी सार्वजनिक स्थानों पर व्यक्त कर चुके हैं, तथा महंत कि इस इच्छा के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मीडिया के माध्यम से एक जानकारी देते हुए बताया था कि राज्यसभा में सदस्य बनाने का निर्णय कांग्रेस हाईकमान लेगा तथा जो भी निर्णय होगा उसके अनुसार कार्य होगा

वहीं अब शक्ति विधानसभा क्षेत्र में महंत समर्थक तथा कांग्रेस नेता भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को राज्यसभा में सदस्य बनाने की मांग जोरों से करने लगे हैं, छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के संयुक्त महामंत्री तथा किसान नेता साधेश्वर गबेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में पिछड़े वर्ग के एक बड़े चेहरे के रूप में वरिष्ठ एवं अनुभवी परिपक्व नेता डॉ चरणदास महंत को राज्यसभा सांसद सदस्य बनाने की मांग की है, किसान नेता साधेश्वर गबेल ने कहा है कि डॉ चरणदास महंत सन 1979 से विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव लड़ते हुए जनता के एक सेवक के रूप में दशकों से काम कर रहे हैं, तथा वर्तमान में नवीन शक्ति जिले एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष के पद पर सुशोभित होकर कार्य कर रहे हैं

एवं साधेश्वर गबेल ने कहा है कि विगत दिनों विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बिलासपुर में अपने दिल और आत्मा की आवाज अंतिम इच्छा राजनीति की जाहिर करते हुए राज्यसभा सांसद बनने की बात कही थी, तथा कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि बिना किसी लाग लपेट के डॉक्टर चरणदास महंत को राज्यसभा का सदस्य घोषित कर दें, तथा यह निर्णय छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के लिए लाभकारी होगा एवं साधेश्वर गबेल ने कहा है कि आने वाले 2024 के आम चुनाव में लोकसभा में भी छत्तीसगढ़ के एक बड़े आधार स्तंभ के रूप में डॉ चरणदास महंत होंगे एवं कांग्रेस पार्टी को भी इसका प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा

उल्लेखित हो कि किसान नेता साधेश्वर गबेल महंत समर्थक के रूप में जाने जाते हैं, तथा श्री गबेल के अलावा क्षेत्र के कांग्रेस नेता भी डॉ चरणदास महंत को राज्यसभा सदस्य के रूप में बनाने की मांग प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से कर चुके हैं,किंतु अब देखना है कि कांग्रेस पार्टी का हाईकमान शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक को आने वाले महीनों में 10 जून को रिक्त हो रही राज्यसभा की सीटों के लिए चुनने का अवसर देता है,या नहीं,तथा यदि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकित किया जाता है तो आने वाले महीनों में शक्ति विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव भी हो सकते हैं,क्योंकि निर्धारित कार्यकाल के अनुसार दिसंबर 2023 के अंतिम में प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होंगे,किंतु सूत्रों की मानें तो राज्यसभा के चुनाव 10 जून 2022 में ही होने की संभावना जताई जा रही है, तथा यदि विधानसभा अध्यक्ष महंत राज्यसभा सदस्य चुन लिए जाते हैं तो शक्ति की रिक्त होने वाली सीट में 6 माह के अंदर उपचुनाव करवाने होंगे,इस लिहाज से शक्ति में उपचुनाव की भी संभावनाएं बन सकती हैं

किंतु यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि विधानसभा अध्यक्ष महंत की अंतिम राजनीतिक इच्छा कांग्रेस हाईकमान पूरी करती है या नहीं करती है,वही राजनीतिक जानकारों का यह भी मानना है कि कांग्रेस हाईकमान प्रियंका गांधी को भी छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का उम्मीदवार बना सकती है, क्योंकि विगत वर्षों में देखा गया है कि कांग्रेस हाईकमान ने अन्य राज्य के एक बड़े कांग्रेस नेता को छत्तीसगढ़ की राज्य सभा सीट से सदस्य चुना था, वहीं राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत भी शक्ति के विधायक निर्वाचित होने के बाद से ही अपने पुत्र सूरज महंत को शक्ति विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय राजनीति में उतारने के लिए प्रयासरत हैं, एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भी महंत के साथ उनके सुपुत्र भी नजर आते हैं, तथा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता भी फ्लेक्स,होर्डिंग में भी उनकी फोटो लगाते हैं, तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत भी विगत कई महीनों से पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रत्येक छोटे- बड़े कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी कर रहे हैं, जिससे ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि महंत कहीं न कहीं राज्यसभा में जाने के इच्छुक अवश्य हैं

छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होने की प्रबल संभावनाएं हैं, तथा सूत्रों की माने तो सारंगढ़ लोकसभा के पूर्व सांसद पी.आर. खुटे ने भी राज्यसभा सांसद बनने की इच्छा जाहिर की है, तथा खूंटे अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं, इस लिहाज से प्रदेश हाईकमान भी 2 सीटों में हो सकता है एक अनुसूचित जाति वर्ग से ले, एवं एक ओबीसी वर्ग से

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *