जांजगीर के कचहरी चौक में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में होगा कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव एवं जेल भरो आंदोलन

राज्य सरकार के फरमान के विरोध में भाजपा 16 मई को उतरेगी सड़कों पर

जेल भरो आंदोलन की तैयारियों को लेकर 12 मई को संपन्न हुई जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

सक्ति– छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर 16 मई को प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ राज्य सरकार के फरमान के विरोध में धरना -प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव एवं जेल भरो आंदोलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इसी श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा भी 16 मई की सुबह 10:00 बजे से कचहरी चौक जांजगीर में यह कार्यक्रम किया जाएगा तथा कचहरी चौक में आयोजित सभा के पश्चात पार्टी के नेता हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेंगे तथा गिरफ्तारियां देते हुए जेल भरो आंदोलन करेंगे

उक्तआशय की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के सदस्यों ने बताया कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में राजनीतिक दलों, धार्मिक संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं कर्मचारी संगठनों को किसी भी प्रकार के धरना- प्रदर्शन के पूर्व अनुमति की बाध्यता का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया है, जो कि प्रजातंत्र में अनुचित है, एवं आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत 15 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की रमन सिंह सरकार ने कभी भी लोकतांत्रिक तरीके से होने वाले विरोध के लिए कोई नियम- कानून नहीं बनाए, किंतु छत्तीसगढ़ की सरकार ने ऐसा कर आज प्रजातंत्र को कुचलने का कृत्य किया है, पार्टी के सदस्यों ने बताया कि 16 मई के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी 26 मंडलों से पोलिंग बूथ तक के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे तथा लगभग 5000 की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को जांजगीर पहुंचने का आग्रह किया गया है, एवं इस जेल भरो आंदोलन को लेकर व्यापक रूप से तैयारियां की जा रही हैं

तथा पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में लोगों को लाने की अपील की गई है

वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा 16 मई को आयोजित जेल भरो आंदोलन की तैयारियों को लेकर 12 मई को एक आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर- चांपा में सांसद गुहाराम अजगळे, प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले,भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानिया की मौजूदगी में संपन्न हुई, जिसमें 16 मई के जेल भरो आंदोलन को लेकर वृहद रूप से कार्य योजना बनाते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया, तथा 16 मई के जेल भरो आंदोलन को लेकर अलग-अलग सभी पार्टी पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई है, वहीं 12 मई की बैठक में वर्तमान में 5 मई से प्रारंभ कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना की प्रगति पर भी चर्चा की गई, तथा विगत 11 फरवरी से प्रारंभ आजीवन सहयोग निधि को लेकर भी चर्चा की गई एवं सरल पोर्टल सहित आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के बारे में भी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा बैठक के दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए 16 मई के जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने हेतु जुट जाने का भी आग्रह किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *