जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो शातिर ठगों ने एक महिला से सोने के जेवर की सफाई के नाम पर झांसा देकर 6 तोले सोने के कंगन और चेन लेकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत महिला ने गोरखपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हातीतालकी रहने वाली पीड़ित महिला का कहना है कि दो लोग उसके घर में आए और सोने के जेवर की सफाई करने की बात कह कर उससे 6 तोले के सोने के कंगन और चेन लेकर एक लाल कलर के पानी में डाल दिया और उसे कुछ घंटे तक यूं ही रखे रहने की बात कह कर वहां से निकल गए। जब महिला ने कुछ देर बाद बर्तन में हाथ डालकर देखा तो सोने के जेवर गायब थे। जिसके बाद महिला भी चौंक गई और तत्काल गोरखपुर थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला ने बताया कि दोनों ठग उसके घर पहुंचे और पाउडर से जेवर की सफाई करने के बाद कहकर उसे अपने झांसे में ले लिया। उसके बाद आरोपियों ने महिला से एक बर्तन में गर्म पानी लाने के लिए कहा जब महिला ने गर्म पानी लेकर आई तो आरोपियों ने उसमें एक पाउडर डाला जिसमें पानी का रंग गेरुआ हो गया। शातिर ठगों ने महिला को उसमे जेवर डालने के लिए कहा इसके बाद महिला ने सोने के कंगन और सोने की चेन उसमें डाल दिया। जालसाज महिला को यह कहकर निकल गए कि कुछ देर बाद ही जेवर को पानी से निकालना इस तरह महिला ठगी का शिकार हो गई।