मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा आयोजित मिलन समारोह में सफाई कर्मियों को स्वच्छता दूत सम्मान से किया गया सम्मानित

किरंदुल. मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा अपने समस्त सम्माननीय सदस्यगणों के लिए आयोजित मिलन समारोह में सफाई का कार्य कर करने वाले सफाई कर्मियों जोगा मंडावी, हूंगा कडती, भीमा बारसे, नन्दा मंडावी, हूंगा मुडावी, हिडिया, मंगलू को स्वच्छता दूत सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए के सिंह, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी के माधव, सीआईएसएफ कमांडेंट मनमोहन यादव, महाप्रबंधक (एम एंड एस) पी प्रसाद, उप महाप्रबंधक (सतर्कता के डी देवगम, उप महाप्रबंधक(सिविल) लखबीर सिंह, चिन्नास्वामी, सुरेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अनुपमा भद्रा, जी रवि, बी एल तारम सहित यूनियन के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *