26 नवंबर को आयोजित शिविर में सैकड़ों की संख्या में शिविर में पहुंचे लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

अंबिकापुर के संकल्प हॉस्पिटल के सहयोग से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की अंबिकापुर इकाई ने किया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंबिकापुर शहर के प्रतिष्ठित संकल्प हॉस्पिटल के सहयोग से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की अंबिकापुर सरगुजा शाखा द्वारा 26 नवंबर को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन संकल्प हॉस्पिटल परिसर में किया गया
जिसमें संकल्प हॉस्पिटल अंबिकापुर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय गोयल,डॉ. अक्षय गोयल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लता गोयल, डॉ अंकिता गोयल, सहित हॉस्पिटल के अन्य प्रशिक्षित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी, तथा इस शिविर के दौरान नेत्र रोग एवं स्त्री रोग से संबंधित विभिन्न प्रकार के रोगों की जहां निशुल्क जांच करते हुए लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया, तो वही शिविर में नेत्र रोग से संबंधित 24, स्त्री रोग से संबंधित 38 एवं शुगर से संबंधित 44 लोगों की जांच की गई, कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन अंबिकापुर सरगुजा इकाई के सभी पदाधिकारी सदस्य शिविर को सफल बनाने में जुटे रहे, तो वही संकल्प हॉस्पिटल अंबिकापुर के भी सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकल्प हॉस्पिटल अंबिकापुर के चेयरमैन डॉ. संजय गोयल ने कहा कि आज उनका हॉस्पिटल अंबिकापुर क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है, तथा आवश्यकतानुसार उनके द्वारा समय-समय पर स्वयंसेवी,सामाजिक संस्थाओं के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों में भी अपने हॉस्पिटल के चिकित्सकों की निशुल्क सेवाएं एवं चिकित्सा परामर्श दिया जाता है, साथ ही उनके हॉस्पिटल में निरंतर स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य किया जा रहा है

एवं विगत महीनों ही हॉस्पिटल परिसर में अतिरिक्त कमरों का निर्माण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है, इस दौरान संकल्प हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ.लता गोयल एवं डॉ अंकिता गोयल ने भी छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन अंबिकापुर सरगुजा इकाई के सभी सदस्यों को ऐसे शिविरों के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया, साथ ही आगामी भविष्य में भी शिविरों में हॉस्पिटल की ओर से पूर्ण सहयोग करने की बात कही, कार्यक्रम के दौरान आभार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष गोयल ने कहा कि आज संकल्प हॉस्पिटल के चिकित्सकों के सहयोग से यह शिविर संभव हो सका है, एवं संकल्प हॉस्पिटल के पूरे प्रबंधन के वे आभारी हैं कि उन्होंने इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए अपने हॉस्पिटल परिसर तथा अपने चिकित्सकों की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करवाई

साथ ही समय-समय पर आने वाले दिनों में भी संकल्प हॉस्पिटल का इसी तरह से सहयोग जनसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में मिलेगा ऐसी अपेक्षा करते हैं, वहीं पूरे शिविर के दौरान अंबिकापुर के दूरदराज सहित सरगुजा संभाग के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से लोग अपनी जांच करवाने पहुंचे थे, तथा संकल्प हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने भी आगंतुक सभी मरीजों की पूर्ण जानकारी लेते हुए उन्हें चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध करवाया तथा लोगों ने भी संकल्प हॉस्पिटल की इस सुविधा को देखते हुए उनका आभार व्यक्त किया
शिविर को सफल बनाने में संकल्प हॉस्पिटल बिलासपुर के सभी कर्मचारी भी लगे रहे, तथा सभी कर्मचारियों ने अपना विशेष योगदान दिया, 26 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की अंबिकापुर सरगुजा जिला इकाई द्वारा संकल्प हॉस्पिटल अंबिकापुर के सहयोग से संपन्न एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा जहां शिविर को सफल बनाने में प्रांतीय संगठन मंत्री सुभाष गोयल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष महिला इकाई सिया अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री महिला इकाई  मंजू गोयल, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन अंबिकापुर की युवती इकाई की अध्यक्ष सुश्री प्रियल अग्रवाल, रिद्धि आनंद अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी सदस्यों का योगदान रहा, साथ ही शाखा की ओर से संकल्प हॉस्पिटल अंबिकापुर के सभी चिकित्सकों को शिविर में विशेष योगदान हेतु स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया एवं सम्मानित किया गया

ज्ञात हो कि अंबिकापुर शहर का संकल्प हॉस्पिटल चिकित्सा के क्षेत्र में अपना एक विशिष्ट स्थान रखता है, तथा सरगुजा संभाग में यह चिकित्सालय लोगों को एक बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रहा है, तथा इस हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ.संजय गोयल, डॉ. लता गोयल, डॉ.अक्षय गोयल एवं डॉ अंकिता गोयल निरंतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तत्पर होकर कार्य कर रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *