मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 6 वें चरण में कार्यकर्त्ताएँ घर घर जाकर कर रहीं है मलेरिया जांच

किरंदुल-मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 6 वी चरण की शुरूआत 17 मई को गई।इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा घर-घर भ्रमण कर मलेरिया, टी.बी. , मोतियाबिंद, एंव स्केबिज की जाँच एवं उपचार किया जायेगा। जिले के समस्त विकासखण्डो में उक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त स्वास्थ्य दलों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। बता दें इस अभियान के तहत आज सोमवार आंगनबाड़ी एवं मितानिन कार्यकर्त्ताएँ वार्ड क्रमांक 04 धर्मपुर कैंप में घर घर जाकर 71 लोगों का मलेरिया जांच किये। जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया। इस कार्य में प्रभाती दास, चन्द्रमणि का योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *