सक्ती-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 अप्रैल को सक्ती विधानसभा क्षेत्र को 226 करोड़ 26 लाख 90 हजार रुपए के 30 विभिन्न कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 13 करोड़ 67 लाख 80 हजार रुपए 11 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और 212 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के 19 कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास के कार्य शामिल हैं
01 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा सक्ती में जिन कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा उनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा – विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विकासखंड बम्हनीडीह के शासकीय उ मा वि बालक बाराद्वार में कला एवं संस्कृति कक्ष निर्माण कार्य लागत 7 लाख रुपए, प्रयोगशाला कक्ष निर्माण कार्य लागत 7.6 लाख रुपए, पुस्तकालय कक्ष निर्माण कार्य लागत 9 लाख रुपए और शाउमावि बीडीएम सारागांव में कंप्यूटर कक्ष निर्माण कार्य लागत 7 लाख रुपए।लोक निर्माण विभाग – मरकामगोढी से खुशउडेरा अमलीडीह पहुंच मार्ग लंबाई 1.80 किलोमीटर लागत 2 करोड़ 53 लाख 90 हजार रुपए, विकासखंड बम्हनीडीह ग्राम बघौदा से सुखरीकला तक मार्ग लंबाई 2.10 किलोमीटर लागत 2करोब 22 लाख 70 हजार रुपए, विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम कड़ारी से गत्वा मार्ग लंबाई 1.55 किलोमीटर लागत 2 करोड 50 लाख 30 हजार रुपए और संजयग्राम से बस्ती बाराद्वार मार्ग का निर्माण लंबाई 3.10 किलोमीटर लागत 3 करोड़ 54 लाख 60 हजार रुपए।लोक निर्माण विभाग भवन कार्य – शासकीय चिकित्सालय भवन सक्ती में ऑक्सीजन प्लांट के लिए शेड निर्माण कार्य 20 लाख रुपए, तहसील सक्ती ग्राम गड़गोड़ी में वर्क शेड स्ट्रांग रूम 02 यूनिट भवन निर्माण कार्य लागत 30 लाख रुपए,
जल संसाधन विभाग – दारंग एनीकट लागत 2 करोड़ 05 लाख, 70 हजार रुपए का लोकार्पण करेंगे।

भूमि पूजन –
लोक निर्माण विभाग – मल्दी सुवाडेरा (व्हाया नंदौरकला) अचानकपुर मार्ग लंबाई 6 किलोमीटर पुल पुलिया सहित लागत 11करोड 50 हजार रुपए,
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग – सीसी सड़क सहनाली निर्माण ग्राम बुकुरामुंडा बस्ती से धनपुर जर्वे मार्ग तक लागत 78 लाख रुपए, सीसी सड़क से नाली निर्माण बैलाचूहा से जगदल्ली लागत 780 लाख रुपए, सीसी सड़क सह नाली निर्माण ग्राम धनपुर से ग्राम गुढ़वा तक मार्ग लागत 78 लाख रुपए, सीसी सड़क सह नाली निर्माण ग्राम टेमर से राजेंद्र कुमार घर से मंदिर तक मार्ग लागत 78 लाख रुपए,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग- नगर पालिका सक्ती में चंद्रा (चन्द्रानाहू) सामाजिक भवन निर्माण भूतल एवं प्रथम तल लागत 20 लाख रुपए, नगरीय प्रशासन विभाग – जल आवर्धन योजना लागत 101 करोड़,52 लाख रुपए,
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग – जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण जल प्रदाय योजना लागत 96 करोड़ 74 लाख 60 हजार रुपए का भूमिपूजन करेंगे
01 अप्रैल को सीएम भूपेश बघेल का जांजगीर चांपा जिला भ्रमण कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 अप्रैल को नवगठित जिला सक्ती के भ्रमण पर रहेंगे। वे यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार वे 1 अप्रैल को प्रातः 11.20 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे सक्ती के पंडित दीनदयाल स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। वे यहां से कार द्वारा प्रस्थान दोपहर 12.15 बजे कचहरी चौक सक्ती पहुंचेंगे, दोपहर 12.15 बजे स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।मुख्यमंत्री दोपहर 12.25 बजे से 12.50 बजे तक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उनका दोपहर 12.55 से 1.10 बजे तक का समय आरक्षित (राजा निवास, राजा पारा) रहेगा।वे दोपहर 1.15 बजे से 2.15 बजे तक सक्ती के पंडित दीनदयाल स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। उनका दोपहर 2.15 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे बुधवारी बाजार ग्राउंड सक्ती से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ महन्त 31 मार्च से 2 अप्रैल तक जिले के प्रवास पर रहेंगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 31 मार्च से 2 अप्रैल तक जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे,डॉ महंत 31 मार्च को दोपहर 1बजे स्पीकर हाउस रायपुर से प्रस्थान कर सायं 4 बजे सक्ती पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि 9 बजे सक्ती से प्रस्थान कर 9.45 बजे ग्राम सारागांव आगमन एवं रात्रि विश्राम करेंगे,डॉ महंत 1 अप्रैल को प्रातः 10 बजे सारागांव से प्रस्थान 10.30 बजे सक्ती आएंगे। उनका 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। वे दोपहर 12 से 2 बजे तक तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की प्रतिमा अनावरण, विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे का समय आरक्षित रहेगा। वे दोपहर 3 बजे सक्ती से प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे चांपा पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सायं 4 बजे चांपा से प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे जांजगीर पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।वे सायं 5 बजे जांजगीर से प्रस्थान कर 5.45 बजे सक्ती पहुंचेंगे यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिप्पाणियां द्वारा प्रस्तुत कबीर भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे