शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविघालय खरौद में वैल्यू एडेड रोजगार परक कोर्स सिलाई ,कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर जनभागीदारी निधी से होगी

संचालित शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविघालय खरौद में वैल्यू एडेड रोजगार परक कोर्स सिलाई ,कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर जनभागीदारी निधी से होगी संचालित महाविघालय के जनभागीदारी प्रबंधन समिति ने बैठक में लिया निर्णय-

शिवरीनारायण — जनभागीदारी प्रबंधन समिति शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय खरौद के शिक्षा सत्र 2021-22 का प्रथम बैठक दिनांक 24.09.2021 को महाविद्यालय प्राचार्य कक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें नैक मूल्यांकन हेतु महाविद्यालय का सौंदरीकरण, गार्डनिंग, ऑडिटोरियम साज-सज्जा हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। राज्य शासन द्वारा वैल्यू ऐडेड रोजगार परक कोर्स संचालित करने के लिए सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर का कोर्स जनभागीदारी निधि से संचालित करने का निर्णय लिया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 की वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल यादव के समक्ष जनभागीदारी प्रबंधन समिति की ओर से कार्यरत कर्मचारियों द्वारा मासिक मानदेय में वृद्धि की मांग को भी ध्वनिमत से पारित कर मानदेय वृद्धि की गई। सुबोध शुक्ला द्वारा छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए महाविद्यालय में इनवर्टर की मांग को प्रबंधन समिति ने ध्वनिमत से पारित किया गया है। इस बैठक में जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल यादव, उद्योगपति सदस्य सुबोध शुक्ला, महिला सदस्य सुशीला देवांगन, अभिभावक सदस्य संतोष यादव, भागवत यादव, उग्रसेन साहू, पूर्व छात्र सदस्य अशोक आदित्य, प्रेमेंद्र यादव, नगरीय निकाय सदस्य कांति तुरकाने, अनुसूचित जाति सदस्य गोविंद घृतलहरे तथा सहायक प्राध्यापक डॉ जी सी भारद्वाज, डॉ सी बी खूंटे, प्रो उत्तरा निराला, प्रभारी प्राध्यापक जनभागीदारी डॉ एस के कश्यप उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो जी एन भतपरे द्वारा जनभागीदारी प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर बैठक समापन की घोषणा किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *