सक्ती-शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति (सकरेली -बा) के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर 18 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित शिविर का उद्घाटन सक्ति के व्यवसायिक व समाजसेवी सरदार हरविंदर सिंह सलूजा के मुख्य आतिथ्य में तथा डॉक्टर ए के चतुर्वेदी, प्राचार्य एवं शिविर संरक्षक शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति के अध्यक्षता में तथा शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल के स्टाफ गणों एवं शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति के स्टाफ गणों की विशेष आतिथ्य में उद्घाटित हुआ,शिविर के दौरान बौद्धिक चर्चा में डॉ रोशन लाल नामदेव , शासकीय कॉलेज सारागांव ,प्रोफेसर एमके यादव, किरण कुमार तंबोली, डॉक्टर प्यारेलाल आदिले प्राचार्य जेबीडी महाविद्यालय कटघोरा, मनोज गुप्ता एमडीआरटी अमेरिका रिटर्न कोरबा, डॉ शकुंतला राज , महेंदर सिंह ,श्रीकांता प्रसाद पटेल, सुश्री यशवंती तंबोली, सुश्री सीमा साहू विश्वनधा ध्रुव, के के अनंत, डॉ पी आर कठोतिया ,अनिल कुमार सूर्यवंशी रायगढ़, डॉ यूएन कुर्रे , डॉ डी पी पाटले पाटले आदि विद्वानों के द्वारा विभिन्न विषयों में विचार प्रदान किया गया,शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के कोऑर्डिनेटर रा से यो, प्राचार्य डॉक्टर एस के एक्का ,शा पी डी कॉलेज रायगढ़, डॉ बीएन पटेल शासकीय पीडी कॉलेज रायगढ़ तथा प्रोफ़ेसर पितांबर राय हसौद कॉलेज ने शिविर का मूल्यांकन किया तथा अपने विचारों से शिविरार्थियों का मार्गदर्शन किया।

परियोजना कार्य के अंतर्गत स्कूल प्रांगण में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई,सफाई ,नलकूप ,हैंडपंपों की की सफाई ,नाली निर्माण , शौचालयों सफाई तथा बाजार चौक ,डबरी पारा, नहर पारा , उरांव मोहल्ला, सड़क पारा आदि गलियों की सफाई ,नालियों की सफाई, तालाबों के घाटों की सफाई, ग्राम पंचायत भवन की सफाई एवं ठाकुर देव चौरा की सफाई तथा लकड़ी का घेरा डालकर बाउंड्री का निर्माण किया गया। स्कूल प्रांगण में 04 सोख्ता गड्ढा का निर्माण एवं कूड़ा दान तथा नया बाजार में कुड़ादान निर्माण में हमारे शिविरार्थियों ने श्रमदान किया और लोगों में स्वच्छता के लिए जागरूकता का प्रचार किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गांव वालों के मनोरंजन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, अंधविश्वास ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,पर्यावरण, छत्तीसगढ़ राज्य के महत्वकांक्षी योजना नरवा ,गरबा ,घुरवा अउ बारी तथा कोविड टीकाकरण विषयों पर गीत, नाटक ,डांस , नृत्य जिसमें छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य ,देश भक्ति आदि के माध्यम से गांव वालों को जागरूक किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चे और शिविरार्थियों द्वारा प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रमों से लोगों को ध्यान आकर्षित कर जागरूकता का प्रचार किया गया,प्रभात फेरी ,योगा ,खेलकूद, जनसंपर्क कर जागरुकता का आव्हान किया,टीकाकरण सर्वे:- ग्राम डेरागढ़ में 282 घरों का सर्वे किया गया जिसमें
1355 वयस्कों में से जिसमें 679 पुरुष और 676 महिलाओं का सर्वे किया गया जिसमें 1321 लोगों ने टीका लगवा चुके हैं मात्र 34 लोग जिसमें पुरुष 15 और महिला 19 ने टीका नहीं लगाया जिन का प्रतिशत दशमलव 025 है,राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह श्री सी एल तंबोली प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल डेरागढ़ के मुख्य आतिथ्य में तथा डॉक्टर ए के चतुर्वेदी प्राचार्य एवं शिविर संरक्षक शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति के अध्यक्षता में एवं संजय धारिया पंच डेरागढ़, राकेश साहू प्रधान पाठक एवं समन्वयक उनके स्टाफगण, नारायण साहू प्रधान पाठक एवं उनके स्टाफ गण, महाविद्यालय के स्टाफगणों में डॉ शकुंतला राज ,प्रोफेसर एके देवांगन, आरके निर्मलकर ,व केडी वैष्णव के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति पुरुष स्वामी विवेकानंद तथाकथित भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं भुनेश्वरी साहू बीएससी अंतिम एवं साथी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के राजकीय गीत के पश्चात् अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत और लकेश्वरी पटेल व दीपशिखा उरांव के द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत गीत एवं कुमारी रिया लहरे द्वारा प्रेरणा गीत के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में सभी शिविरार्थियों को शिविर का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में लकेश्वरी पटेल बीएससी भाग 3,और लक्ष्मी सागर पटैल बीएससी फर्स्ट ईयर को चुना गया। शिविर के दौरान तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता और प्रश्र मंच का आयोजन किया गया जिस के आयोजक किरण कुमार तंबोली पूर्व स्वयंसेवक रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहे :- प्रथम स्थान वीरेंद्र कुमार बरेठ बी ए अंतिम , द्वितीय स्थान संयुक्त रुप से ऋषभ कुमार बीएससी भाग 2 और सोनल टंडन बीए अंतिम और तृतीय स्थान पर गंगा महन्त, बी ए प्रथम रहे इसी प्रकार तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे प्रथम स्थान बबीता रौतिया बी एस सी अंतिम एवं द्वितीय स्थान संयुक्त रुप से लकेश्वरी पटेल बी एस सी अंतिम और देवेंद्र बंजारे बीकॉम अंतिम तथा तृतीय स्थान पर बी एस सी लहरे रहे,कार्यक्रम का संचालन लकेश्वरी पटेल और डॉ पी आर कठौतिया कार्यक्रम अधिकारी एवं शिविर संयोजक ने किया अंत में अतिथियों का आभार प्रकट कर अध्यक्ष महोदय के अनुमति से शिविर समापन द की घोषणा की गई है इस तरह शिविर पूर्ण रूप से सफल रहा है।