बोड़ला, भीरा पंचायत के ग्राम बांधा टोला के प्राथमिक शाला भवन में दोपहर 2:00 बजे एक करोड़ 48 लाख रुपए के मुख्यमंत्री शुभम सड़क योजना का भूमि पूजन ब्लॉक अध्यक्ष पितांबर वर्मा एवं जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मौसम जिला पंचायत सदस्य मुखी राम मरकाम एवं तुकाराम चंद्रवंशी के द्वारा की गई । गौरतलब है कि क्षेर्तीय विधायक व वन एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा से बोड़ला विकासखंड क्षेत्र के 9 पंचायतों में 15 मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए एक करोड़ 48 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है ।कार्यक्रम में माहिम महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितिका कश्यप उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शमशाद बेगम सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अमर वर्मा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभाती मरकाम उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सनत जायसवाल छवि वर्मा जनपद सदस्य हीरा कोसले बंटी खान परमेश्वर मानिकपुरी जनपद सदस्य हीरा कोसले सरपंच श्याम मसराम धन सिंह मुकेश के अलावा मीडिया प्रभारी दीपक मार्ग रे गोरे लाल चंद्रवंशी धनराज वर्मा अश्वनी वर्मा अमित वर्मा अजीत साहू नारद वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
9 पंचायतों में एक करोड़ 48 लाख की राशि स्वीकृत
क्षेत्रीय विधायक वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बोड़ला ब्लॉक को मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपए की सौगात दी है विकासखंड के ग्राम पंचायत खरखट्टा में 2.870लाख ,भीरा पंचायत में 58.350लाख,बोदा 47 में 13.17 लाख सिवनी खुर्द में 16.310लाख,कबराटोला में 4.380लाख,भलपहरी में 12.550लाख,खण्डसरा में 1.740 लाख,भोंदा में 20.700 लाख एवम मण्डलाटोला में 18.19 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के कार्य का भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ जिसमें ग्राम पंचायत भीरा में 58 लाख की लागत से 5 लड़के बनेगी वही भोंदा में 20 लाख से अधिक में 2 सड़कें तथा मंडला टोला में भी लगभग19लाख की लागत से दो सड़कें बनाई जा रही हैं इस प्रकार बोलना विकासखंड क्षेत्र में कुल एक लाख 48 लाख रुपए की लागत से 15 मुख्यमंत्री शुभम सड़क योजना का भूमि पूजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया