शहर मंडल की अध्यक्ष ईश्वर यदु और महामंत्री सौरभ जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी तिल्दा शहर और ग्रामीण की आवश्यक बैठक भाजपा कार्यालय नेवरा में सुबह 11:00 बजे दिन शुक्रवार को आहूत किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के से जुड़े हुए सम्मानीय नेतागण एवं सभी कार्यकर्ताओं को इस बैठक में शामिल होने के लिए अति आवश्यक निर्देश संगठन के द्वारा दिया गया है वही इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चर्चा विशेष रूप से किया जाएगा जिसमें पोलिंग बूथ और शक्ति केंद्र के सभी अध्यक्ष प्रभारी सह प्रभारी की उपस्थिति अति आवश्यक बताया गया है वहीं इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भाजपा छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे साथ ही मोतीलाल चंद्रवंशी प्रभारी बलोदा बाजार, कृष्णमूर्ति बांधी प्रभारी रायपुर ग्रामीण, प्रह्लाद रजक सह प्रभारी रायपुर ग्रामीण, अभिनेश बॉबी कश्यप जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण , अनिल अग्रवाल महामंत्री रायपुर ग्रामीण , श्याम नारंग महामंत्री रायपुर ग्रामीण राम पंजवानी कोषाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, टंकराम वर्मा समाजसेवी व उपाध्यक्ष रायपुर जिला पंचायत एवं भारतीय जनता पार्टी तिलदा शहर संगठन के प्रभारी रुकमणी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे जिनके विशेष मार्गदर्शन में संगठन के कार्यों पर विचार विमर्श पर चर्चा किया जाएगा मंडल के महामंत्री मनोज निषाद और कोषाध्यक्ष रघुवर यदु ने बताया कि तिल्दा नेवरा में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के जिले प्रदेश एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री पार्षद एवं सभी कार्यकर्ताओं को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जा चुका है और 22 फरवरी को इस बैठक के विषय में विशेष रुप से बैठक रखा गया था जिसमें इस आवश्यक बैठक का रूपरेखा तैयार किया गया है आगामी बैठक की तैयारियां पूर्ण किया जा चुका है
