( कोरोना से राहत पाकर दो साल बाद उमडी ग्रामीणों की भिड )
तिल्दा नेवरा :- समिपस्थ तिल्दा विकास खंड के अधीन बडे व आदर्श ग्राम कहे जाने वाले ग्राम पंचायत छत्तौद मे आज विजयादशमी के दिन अपरान्ह 12 बजे, अलग अलग मुहल्ले मे विराजे छ : जगह मां दुर्गा जी को विशर्जन बडे ही श्रद्धाभाव व मांदर, ढोल मंजीरा के साथ, नाचते गाते किया गया, ज्ञात हो कि पिछले दो साल से कोरोना के चलते कुछ भी धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सही ढंग से नही किया जा सकता रहा। पर अभी कोरोना ने राहत भरी सांस लेने दे रहे हैं। जिससे निर्भिक हो अब जैसे बाकी गांव शहरो, ग्रामों में सभी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उसी प्रकार ग्राम पंचायत छत्तौद मे बडे हर्षोल्लास के साथ इस साल पुरे छ : जगहो पर मांता रानी विराजी।
जिसमे सबसे पुराना व मुख्य जगह ग्राम के ह्रदय स्थल गांधी चौक (लिला चौक ) , दुसरा – बजरंग चौक , तीसरा – सास्त्रीचौक, चौथा – आनंद चौक , पाचवा – भाठापारा , छठवां – पटेलपारा आदि जगहो पर नौ दिन माता की सेवा, गांव के मुख्य तालाब , जिसे – नवातलाब के नाम से जाना जाता है। सभी को एक साथ गांव भर भ्रमण करा, कर विसर्जन किये ।
(भक्तो मे हिन्दुत्ववादी भगवा रंग की धूम रही )
गौरतलब है कि नवरात्रि हिन्दुओ के आस्था व विश्वास का त्योहार है। जिसको लेकर वर्तमान मे, जैसे हर जगह लोग जागरूक व समर्पित हो रहे हैं। वैसे ही यहां के युवाओं मे , भगवा रंग की टी – शर्ट, धारण कर तथा मांदर, ढोल मंजीरा की ताल के साथ पारंपरिक वाद्ययंत्र व संगीत के साथ एक अलग छठा बिखरते हुये। मां दुर्गा की पूजा कर अंतिम विदाई दिये। यह छत्तौद की इस आयोजन मे विशेष बात रही।
( आज छत्तौद मे प्रतिवर्षानुसार दशहरा भी मनाया जायेगा.)
गौरतलब है कि यहा प्रतिवर्ष सात दिनों का. श्री रामलिला का आयोजन भी किया जाता रहा है। जिसके तहत दशहरे के दिन रावण दहन किया जाता है। जिसे देखने के लिए आस पास के गांव वालों की भारी संख्या रहता है।