बालोद जिले के दो अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से रखे धान जप्त,खाद्य और राजस्व विभाग ने बड़ी कार्यवाही

बालोद। जिले में धान खरीदी अब अंतिम चरण पर है। इस बीच खाद्य और राजस्व विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। बालोद जिले के दो अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से रखे कुल 2 हजार 232 बोरी धान को जप्त किया गया है। बताया गया कि डौंडीलोहारा ब्लाक स्थित ग्राम गहिरानवा गांव में एक किसान के यहां से 564 बोरा धान मिला है। वहीं ग्राम भरनाभाट के आश्रित गांव डूमरघुंचा में एक किसान के यहां से 1 हजार 668 बोरी धान को जप्त किया हैं।

इस कार्यवाही के बाद अवैध रूप से धान का व्यापार करने वालो में हड़कंप मच गया। धान को समर्थन मूल्य के सरकारी बोरो में भर कर रखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि यह धान किसी कोचिए या फिर किसी मिलर्स का है। इतने बड़े पैमाने पर धान का इस तरह मिलना जांच का विषय बन गया है। किसानों के बयान और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये धान आखिर कहा से आया है। और किस खरीदी केन्द्र में बेचा जाना था। सरकारी बोरा कैसा मिला, इन सभी बिंदुओं में जांच जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *