86 लाख के अवैध लेनदेन का खुलासा, म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। साइबर ठगी के लिए बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) का उपयोग करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार हो गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत कर्नाटक बैंक शाखा स्टेशन रोड, दुर्ग में संचालित कुल 111 बैंक खातों का विश्लेषण किया गया। जांच में पाया गया कि इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न स्थानों से साइबर ठगी की राशि को प्राप्त करने हेतु किया जा रहा था, जिसमें कुल लगभग 86,33,247/- रुपये का अवैध लेन-देन पाया गया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 07/2025 धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान खाताधारकों की पहचान कर 10 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 30.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या अन्य वित्तीय साधन किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

आरोपी का नाम

1. मधु साहू, उम्र 45 वर्ष

2. ज्योति गौतम, उम्र 28 वर्ष

3. फरहद खान, उम्र 56 वर्ष

4. भूपेश गोहिल, उम्र 51 वर्ष

5. अजय कुमार उर्फ मोनू, उम्र 29 वर्ष

6. मसीर आलम, उम्र 27 वर्ष

7. नवीन भागवत, उम्र 24 वर्ष

8. भूपेंद्र कुमार टंडन, उम्र 36 वर्ष

9. संतोष बिसाई, उम्र 28 वर्ष

10. हीरा सिंह, उम्र 55 वर्ष

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *