नई दिल्ली, लाइफस्टाइल। नवरात्रि और दशहरा खत्म हो गया है और महिलाएं करवाचौथ की तैयारियों में जुट गई हैं। 24 अक्तूबर को करवाचौथ है, इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए फास्ट रखती हैं। यह फास्ट सूर्योदय से शुरू होता है और रात को चांद दिखने पर खत्म होता है। इस बीच महिलाएं सुर्योदय से पहले सरगी खाती हैं और पूरा दिन खाली पेट रहती है। करवाचौथ के फास्ट में सरगी का बेहद महत्व है, सरगी ऐसा फूड है जो महिलाओं को पूरा दिन एनर्जी देता है। सरगी की थाली में कुछ खास फूड्स को शामिल कर लिया जाए तो आप पूरा दिन एनर्जेटिक रह सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ खास फूड्स के बारे में जिन्हें आप सरगी की थाली में शामिल करके पूरा दिन एनर्जेटिक रह सकती हैं।
फैनी को करें सरगी की थाली में शामिल:
फैनी ऐसी ट्रडिशनल डिश है जो कैल्शियम से भरपूर होती है और बॉडी को भरपूर एनर्जी भी देती है। इस बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए गाढ़े दूध में भूनी हुई फैनी मिलाएं। फिर इसमें शक्कर और रोस्टेड मेवा को मिलाकर कुछ मिनट तक पकाएं। तैयार फैनी को आप सरगी की थाली में शामिल करें।
फल रखेंगे आपको एनर्जेटिक:
फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं, यह आपको पूरा दिन एनर्जेटिक रखेंगे। फल जल्दी पच जाते हैं लेकिन इससे एनर्जी ज्यादा मिलती है।
आलू का परांठा करें थाली में शामिल:
गेहूं के नर्म आटे से आलू का परांठा तैयार करें और उसे सरगी की थाली में शामिल करें। परांठा बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को मसले और फिर इसमें थोड़ा नमक, काली मिर्च पाउडर और दूसरे मसालें मिलाएं। इस मसाले को बेले हुए आटे में भरें और तवे पर हल्की आंच में पकाएं। आप परांठे को सेकने के लिए मक्खन भी इस्तेमाल कर सकती हैं। परांठा आपका पेट भरने के साथ ही आपको एनर्जी भी देगा।