चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट से हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक दबंग युवक ने एक विधवा महिला के साथ ऐसी हरकत की सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। बताया जा रहा रहा है पहले आरोपी युवक ने विधवा के साथ बलात्कार करने की कोशिश की और इस दौरान जब वो कामयाब नहीं हो पाया तो उसने महिला का एक कान अपने दांतों से काट डाला। यह सब होने के बाद उसने एक पत्थर से महिला पर कई वार किए और महिला खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इस मामले को चित्रकूट के शहर कोतवाली इलाके की बताया जा रहा है।
यहाँ एक गांव में विधवा महिला के पड़ोस में रहने वाला युवक अशोक पटेल उस महिला को लगभग एक साल से फोन करके परेशान कर रहा था। जी दरअसल आरोपी उसकी रिश्तेदारी में आता है। इसी के चलते महिला ने इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं की। इसी के चलते आरोपी युवक का मनोबल बढ़ता चला गया। बीते बुधवार की रात दबंग युवक जबरन महिला के घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान महिला ने विरोध किया। जिसके चलते आरोपी अपना आपा खो बैठा। उसके बाद उसने विधवा महिला की पिटाई शुरू कर दी और उसका एक कान भी चबा डाला।
देखते ही देखते महिला के कान से खून की धार बह निकली। इसके बाद आरोपी ने एक पत्थर से महिला पर हमला कर दिया। अब महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा है, ‘आरोपी युवक और महिला के बीच पहले से ही संबंध रहा है, बुधवार की रात किसी बात को लेकर इनके बीच कहासुनी हो गई। फिर इनके बीच मारपीट हुई है। महिला ने थाने में तहरीर दी है। जिस पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।’