पति नहीं बना पाया शारीरिक संबंध तो पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला तेजाब

लुधियाना। एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के कारण पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर तेजाब फेंक दिया। महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना हैबोवाल के तहत आने वाली जगतपुरी चौकी की पुलिस ने हरदयाल चंद के खिलाफ आइपीसी की धारा 326 बी के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित फिलहाल फरार है।

चौकी इंचार्ज चांद अहीर ने बताया कि मुल्लांपुर के गांव चक्क कलां की रहने वाली महिला ने अपने बयान में बताया कि 23 जनवरी को उसकी शादी हरदयाल के साथ हुई थी। शादी के बाद पति उसके साथ शारीरिक संबंध ही नहीं बना पाया। इस कारण शादी के अगले दिन से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा। यह विवाद बाद में बढ़ गया।

एक दिन झगड़े के बाद मायका परिवार के लोग उसे अपने साथ ले गए थे। करीब 15 दिन पहले पंचायत के सामने ससुराल परिवार के लोग उसे वापस अपने साथ ले आए। इसके बाद पति उसे हर रोज जान से मारने की धमकी देने लगा। बुधवार देर रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पति ने फ्लश में डालने वाला तेजाब उस पर फेंक दिया। वह घर की दीवार फांद कर बाहर की ओर भागी लेकिन सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *