रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रही है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से मरने वालों के आंकड़े पिछले वर्ष की तुलना में बेहद कम है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 जनवरी माह में हर दिन औसत 857.73 कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। वहीं 11 लोगों की मौत हो रही थी। जबकि वर्ष 2022 यानी इस वर्ष 16 जनवरी तक हर दिन औसत 3220.56 कोरोना के केस मिले हैं। वहीं 3.37 लोगों की मौत हुई है। चिकित्सकों ने कहा कि संक्रमण की वजह से उन्हीं लोग अधिक गंभीर हो रहे, जिन्होंने दोनों टीका नहीं लगवाया है। या किसी तरह की बीमारी है।
जनवरी-2021 : 857.73 औसत संक्रमित हर दिन 11 मौत
जनवरी-2022 : 3220.56 औसत संक्रमित, हर दिन 3.37 मौत
राज्य में पिछले सात दिनों में कोरोना के केस
जनवरी – केस
10 – 4120
11 – 5151
12 – 5476
13 – 6015
14 – 6153
15 – 5525
16 – 3963