बीजापुर में IED ब्लास्ट, नक्सलियों ने बीच सड़क पर किया था बम प्लांट

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां चुनाव से पहले बस्तर में फिर धमाकों की गूंज सुनाई दी। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर के नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस भयानक धमाके से चारों तरफ हड़कंप मच गया।

इस जोरदार धमाके से लोगों में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिली कि सोमनपल्ली मार्ग पर नक्सलियों द्वारा बम ब्लास्ट किया गया। सड़क पर कई फीट गड्ढा हो गया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बम प्लांट किया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *