71 नए संक्रमितों की पहचान, सुरक्षा घेरे में आ रहे जिलेवासी

बिलासपुर। जिले में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। बुधवार को 71 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। मरीजों की संख्या कम होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस लेने लगा है। हर दिन जिले में 3000 से ज्यादा कोरोना जांच की जा रही है। बुधवार को कुल 3,123 जांच हुई। फिर भी 100 से कम मरीज मिले। साफ है कि स्थिति नियंत्रण में आ रही है। फिर भी कोरोना गाइडलाइन का शतप्रतिशत पालन करना जरूरी है। तभी कोरोना महामारी को पूरी तरह से खत्म किया जा सकेगा। महाजन ने जिलेवासियों को गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश दी है।

कोरोना टीका लगाने की सलाह

कोरोना से निपटने के लिए सबसे कारगार हथियार कोरोना टीका को माना जा रहा है। ऐसे में अभी भी टीकाकरण पर फोकस किया जा रहा है। जिले में 90 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि जिनका भी टीकाकरण नहीं हुआ है वे जल्द से जल्द वैक्सीन लगा लें।

होम आइसोलशन में भी घटने लगी संख्या

जिस रफ्तार से मरीज मिल रहे हैं, उसके दोगुना रफ्तार से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। बुधवार को 102 मरीज ठीक हुए हैं। वही अब होम आइसोलेशन में 421 मरीज बचे हुए हैं, जो आने वाले एक सप्ताह के भीतर ठीक हो जाएंगे।

6,037 लोगों को लगा टीका

कोवैक्सीन की किल्लत लगातार बनी हुई है। बुधवार को 5,000 डोज रायपुर से भेजी गई है। कोविशील्ड की डोज भी 22 हजार डोज आई है। इधर गुस्र्वार को दिनभर में 6,037 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 4,964 ने दूसरी और 779 ने पहली डोज लगवाई। 18 से 44 वर्ष के 422 लोगों ने पहले और 2,179 ने दूसरे चरण का टीका लगवाया। 45 से 59 वर्ष के 42 लोगों ने पहला और 272 ने दूसरा टीका लिया। साथ ही 60 प्लस में 26 को पहली और 260 ने दूसरी डोज लगाई गई। 276 लोगों ने सतर्कता डोज लगवाई है। 2,138 ने कोविशील्ड और 3,899 ने कोवैक्सीन का टीका लगवाया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *