सकती में विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किया टॉपर बच्चों का सम्मान
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागी 368 बच्चों को दी गई प्रति बच्चे दो 2000/- की प्रोत्साहन राशि
सक्ति- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने 26 मई को स्थानीय हटरी धर्मशाला शक्ति में आयोजित कार्यक्रम में विगत दिनों सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले छात्र/ छात्राओं को सम्मान राशि का चेक वितरण एवं बोर्ड परीक्षाओं में शक्ति जिले के स्टेट तथा जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्र/ छात्राओं को सम्मानित किया
इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अतिथियों में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत,सूरज महंत,नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं सम्मान आयोजन समिति के प्रमुख,जिला खनिज न्यास निधि सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू,महबूब खान, नगर पालिका शक्ति के विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता नरेश गेवाडीन, विधानसभा अध्यक्ष के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, डभरा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राईस किंग खूटे,पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं पूर्व कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल,सीनियर एडवोकेट गिरधर जायसवाल, युवा कांग्रेस नेता समर विजय पिंटू ठाकुर, प्रदेश किसान कांग्रेस के पदाधिकारी साधेश्वर गबेल, आमिर चंद्र अग्रवाल भुरू, पार्षद दीपक रिक्की सेवक प्रमुख रूप से उपस्थित थे
कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजन प्रसाद पटेल ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी, तथा कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष महंत जी के द्वारा विगत दिनों हाईस्कूल में संपन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति को देखकर सभी बच्चों की 2000/- की राशि देने की घोषणा की गई थी, तथा आज यह राशि लगभग 368 बच्चों को चेक के माध्यम से वितरित की जा रही है, तथा इसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्र के अनेकों स्कूल शामिल हैं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि आज मुझे स्वयं बच्चों का सम्मान करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है, तथा मुझे यह प्रसन्नता है कि क्षेत्र के बच्चों ने जहां बोर्ड परीक्षाओं में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्टेट तथा जिले की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है, तो वहीं आज बच्चे पढ़ लिखकर हमारे क्षेत्र प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें, यह मैं आप सभी से अपेक्षा करता हूं, तथा बच्चे पढ़ाई लिखाई में और अधिक ध्यान दें एवं विद्यालय के संचालकों को भी मैं इस अवसर पर बधाई देता हूं कि आज उनकी शिक्षा की बेहतर व्यवस्था से हमारे क्षेत्र के बच्चों ने अपना नाम रोशन किया है, वहीं विधायक डॉ चरणदास महंत ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागीता करने वाले सभी बच्चों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उस कार्यक्रम में बच्चों की इतनी सुंदर प्रस्तुतियां थी जिस पर मैंने सभी बच्चों को सम्मानित करने का मन बनाया तथा आज मेरी इच्छा आप सभी को सम्मानित करते हुए पूरी हो रही है, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने बड़ी आत्मीयता के साथ बच्चों के साथ संयुक्त फोटोग्राफी भी करवाई तथा बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं कार्यक्रम की भव्यता को देखकर भी विधानसभा अध्यक्ष महंत काफी प्रभावित हुए
उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, त्रिलोकचंद जायसवाल दादू , मेहबूब खान, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर एवम नरेश गेवाड़ीन द्वारा किया गया था, तथा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विगत दिनों घोषित दसवीं बारहवीं की प्रावीण्य सूची में शक्ति जिले के स्थान बनाने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं शैक्षणिक जिले तथा नवीन जिले शक्ति के अंतर्गत जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले लगभग 368 बच्चों को प्रथम चरण में दो 2000/-रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक उनके विद्यालय प्रबंधन तथा विद्यालय के प्रमुख बच्चों को प्रदान किया गया तथा शेष बच्चों का प्रोत्साहन राशि का चेक अगले कार्यक्रम में देने की भी बात कही गई
वही हटरी धर्मशाला सकती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में शक्ति जिले के विभिन्न निजी तथा शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं, विद्यालय परिवार के लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कार्यक्रम स्थल पर आगमन पर उनका जोरदार स्वागत भी किया गया तथा इस अवसर पर जन सेवा समिति शक्ति के अध्यक्ष अशोक खेतान द्वारा विधानसभा अध्यक्ष महंत को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया, जन सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक खेतान ने कहा कि उन्होंने विगत दिनों विधानसभा अध्यक्ष के हटरी धर्मशाला में आगमन पर एक बोर करवाने की मांग की थी, जिस पर तत्काल नगर पालिका शक्ति को विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देशित करते हुए पानी का बोर करवाया जिसके लिए वे पूरी समिति की ओर से उनका आभार व्यक्त करते हैं
तथा कार्यक्रम के संबंध में आयोजक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि आज यह एक गौरवशाली अवसर है कि शक्ति जिले के टॉपर बच्चों को जहां सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है, तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले बच्चों को भी प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया जा रहा है, तथा पहली बार किसी जनप्रतिनिधि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जो अपने आप में एक अनुकरणीय पहल है, तथा इससे बच्चों में जहां आने वाले समय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागीता करने संबंधी प्रतिस्पर्धा भी रहेगी तो वही बच्चे रुचि के साथ कार्यक्रमों में भाग लेंगे, हटरी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी/ सदस्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दरयानी,सचिव रामनारायण गौतम,इकाई अध्यक्ष तपेश शर्मा, नितिन शुक्ला,योम्प्रकाश लहरे, सहित अन्य पत्रकार साथियों का सराहनीय योगदान रहा तथा इस अवसर पर विद्यालयों की प्रबंधन समिति के प्रमुख में अधिवक्ता चितरंजन प्रसाद पटेल सरस्वती शिशु मंदिर सक्ति, योगेश साहू अनुनय कॉन्वेंट स्कूल, अनिल दरयानी जेबी डीएव्ही स्कूल सक्ति,नितिन सोनी गुंजन एजुकेशन सेंटर सकती, मोहम्मद अनीस अरमान लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति, यशवंत चंद्रा नेशनल कन्वेंट स्कूल डभरा, श्रीमती हाजरा बेगम एम एल जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल सकती, परमेश्वरी पब्लिक स्कूल शक्ति, संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी शक्ति सहित शहर तथा आसपास के शक्ति जिले के भी विभिन्न स्कूलों के प्रबंधन समिति के सदस्य एवं विद्यालय के प्रतिनिधि मौजूद रहे, तथा आगंतुक सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार के लिए आयोजन समिति द्वारा स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई