रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली रवाना हुए, उन्होंने एयरपोर्ट में कहा, दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रहा हूं, वहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा। शाम 4.40 बजे वे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान सीएम साय केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
CM विष्णु देव साय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की संभावना है। इसके साथ ही निगम-मंडल में भी नियुक्ति को लेकर भी मंथन हो सकता है। वहीं नड्डा के आगामी दिनों में छग दौरे पर भी चर्चा हो सकती है।
नगरीय निकाय चुनाव से पहले ही छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। यहां दो विधायकों को मंत्री बनाया जाना है। मंत्री पद के लिए जिन दो विधायकों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें रायपुर उत्तर से पहली बार विधायक बने पुरंदर मिश्रा और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम प्रमुख है।