बहन की शादी में इमोशनल हुए शाहीद कपूर, लिखी दिल की बात

एक्टर शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर ने शादी कर ली है। जी हाँ, बीते 2 मार्च को उन्होंने एक्टर सीमा पाहवा और मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा के साथ शादी की है। वहीं अब अभिनेता शाहिद कपूर ने दुल्हन बनीं बहन के साथ तस्वीर शेयर की है और इसके साथ इमोशनल नोट लिखा है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में शाहिद ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं सनाह मैरून और स्यान कलर के लहंगे में नजर आ रही है। इस दौरान मिनिमल मेकअप और लो बन से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

आप देख सकते हैं सनाह इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं दोनों भाई बहन एक साथ पोज दे रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहिद ने कैप्शन में लिखा है- ‘कैसे वक्त गुजर गया और छोटी सी बिट्टो अब दुल्हन बन गई। सब बहुत जल्दी बड़े हो गए मेरी छुटकी बहना।।। एक खूबसूरत चैप्टर की इमोशनल शुरुआत।’ अब शाहिद के फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ सनाह ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में सनाह अपने दूल्हे मयंक के साथ नजर आ रही है। आप सभी को बता दें सनाह पंकज कपूर की दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक की बेटी है, जबकि शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। वहीं सनाह और मयंक की शादी महाबलेश्वर में हुई है और मुंबई में मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *