पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, घर में मिली लहूलुहान लाश, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शख्स ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. कस्बा फतेहाबाद के गांव नगला गड़रिया में श्रीभगवान ने शादी के 32 साल बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी. 52 साल की मुन्नी देवी की हत्या की सूचना पुलिस को बेटी रेनू ने दी.

गांव नगला गड़रिया में शनिवार की रात आपसी विवाद में पति ने सोते वक्त पत्नी मुन्नी देवी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. इसके बाद दीवार फांदकर भाग निकला. सुबह बेटी ने मां को लहूलुहान देखकर शोर मचाया, तब लोगों को जानकारी हुई. मायके पक्ष से भाई ने बहनोई पर केस दर्ज कराया है. पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं.

किसान श्रीभगवान का शनिवार की शाम किसी बात पर पत्नी मुन्नी देवी से विवाद हुआ. दंपती के सात बेटे-बेटी हैं, जिनमें चार की शादी हो चुकी है. रात को खाने के बाद परिजन अपने कमरों, छत और आंगन में सोए थे. रात में 12 बजे तक जगार थी. इसके बाद किसी वक्त श्रीभगवान ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *