पत्नी को सरप्राइज देने के बहाने चुपके से घर आया पति,कमरे में मामा की बाहों में मिली पत्नी

एक युवक अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के बहाने चुपके से घर आया. जब वह कमरे में गया तो उसकी पत्नी मामा के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में थी. यह देख पति का खून खौल गया. इसी बात को लेकर रात में पत्नी से विवाद हो गया और झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का है. बिलग्राम थाना क्षेत्र के पारसोला गांव का रहने वाला रायसिंह अपने परिवार के लिए हरियाणा में रहकर मजदूरी करता था. उसकी बीवी सोनी गांव में रहती थी. उसकी अक्सर पत्नी से मोबाइल पर ही बातचीत होती थी. एक दिन उसने पत्नी को सरप्राइज देने के लिए सोचा और जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी उसके सगे मामा दुर्गेश की बाहों में थी. गुस्से से आग बबूला रायसिंह ने बताया कि उसी रात उसकी पत्नी से मामा के अवैध संबंधों को लेकर लड़ाई हो गई.

पत्नी से नाराज राय सिंह ने गुस्से में पत्नी को जान से मारने का प्लान रच डाला. आरोपी पति ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने पहले डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया फिर लाश को ठिकाने लगाने के लिए अंधेरे का फायदा उठाया और गंगा नदी के तट पर जा पहुंचा. आरोपी पति ने रात में ही पत्नी के शव को नाव में रखा और बीच गंगा में जाकर बहा दिया. हालांकि शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *