पत्नी दुसरे लड़के के साथ जाने से नाराज पती, सास–ससुर पर चाकुओं से हमला किया

कांकेर। बीवी के भाग जाने से नाराज पति ने अपने ससुराल में घुसकर सास–ससुर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ, सास गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बांदे थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी c अनुसार दीपक बनछाड़ पखांजूर थाना क्षेत्र के स्ट्रीट पीवी 118 में रहता है। 10–15 दिन पहले उसकी पत्नी एक लड़के के साथ भाग गई थी। बीवी के भागने से दीपक बनछाड़ नाराज चल रहा था। नाराजगी के चलते उसने कल बांदे थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने सास ससुर के घर पहुंचा।। जहां उसने बीवी के भागने की नाराजगी सास ससुर पर उतारते हुए चाकुओं से उन पर हमला कर दिया।

सास ससुर के ऊपर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने पर ससुर सन्यासी मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। और सास शोभा रानी मंडल भी चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना कारित कर दामाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पखांजूर पुलिस ने सन्यासी मंडल व शोभा रानी मंडल को पखांजूर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत सन्यासी मंडल को मृत घोषित कर दिया। वही शोभा रानी मंडल की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *