ट्रेडिशनल वेयर में ग्रेसफुल नजर आना हो, तो व्हाइट साड़ी का ऑप्शन चुनें। जी हां, अलग-अलग फैब्रिक, प्रिंट और डिज़ाइन वाली व्हाइट साड़ी को आप डे से लेकर नाइट आउटिंग, शादी से लेकर ऑफिस पार्टी किसी भी मौके पर कैरी कर सकती हैं। लेकिन इसके साथ किस तरह का ब्लाउज़ पहनें, जूलरी कैरी करें या नहीं, पल्लू का स्टाइल क्या होना चाहिए? इन सारी चीज़ों को लेकर बहुत कनफ्यूज़न रहती है। तो आज हम इसी कंफ्यूज़न का सॉल्यूशन बताने वाले हैं आपको कि व्हाइट साड़ी में कैसे करें खुद को स्टाइल।
1. प्रिटेंड व्हाइट साड़ी प्लन्जिंग नेक ब्लाउज़ के साथ
व्हाइट फ्लोरल प्रिंट साड़ी को प्लन्जिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज़ के साथ कैरी करें। प्लन्जिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज़ लहंगा हो या साड़ी, आपके लुक और स्टाइल को इन्हैंस करने का काम करते हैं बशर्ते आप इस तरह के ब्लाउज़ में कंफर्टेबल और कॉन्फिडेंट हों। स्लीव की लेथ भी बहुत ज्यादा न हो। क्योंकि गर्मियां शुरू होने वाली हैं तो ऐसे में एल्बो लेंथ स्लीव की च्वॉइस परफेक्ट रह
मेकअप
न्यूड मेकअप व्हाइट साड़ी के साथ बहुत जंचता है। हां, लिपस्टिक आप ब्राइट या डार्क कलर वाले लगा सकती हैं।
एक्सेसरीज़
हैवी ईयररिंग्स कैरी करना इस लुक के साथ बेस्ट रहेगा। अगर आप नेचुरल नजर आना चाहती हैं तो।
2. फ्लोरल बॉर्डर साड़ी विद मैचिंग राउंड नेक ब्लाउज़
व्हाइट एंड पिंक फ्लोरल पैटर्न साड़ी को टीमअप करें मैचिंग राउंड नेक ब्लाउज़ के साथ। फ्लोरल पैटर्न की बात ही अलग होती है जो सिंपल सी साड़ी को भी खास और खूबसूरत बना देते हैं और एवरग्रीन फ्लोरल पैटर्न को आप किसी भी सीज़न में कैरी कर सकती हैं।