साल 2021 जाने वाला है और साल 2022 आने वाला है। ऐसे में इस साल आपको कितनी छुट्टियां मिलने वाली है यह आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जी दरअसल साल 2021 की तरह साल 2022 में भी कुल 42 सरकारी छुट्टियां होंगी और अगर वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को त्यौहार न पड़ते तो इन छुट्टियों का आंकड़ा और बढ़ सकता था। आपको बता दें की साल 2022 में 18 गैजेटेड हॉलीडे पड़ेंगे। वहीं इसके अलावा बाकी रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे रहेंगे। आपको बता दें कि रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे वो छुट्टियां होती हैं जिसमें संस्थान या किसी कंपनी का मालिक चाहे तो कर्मचारियों के लिए ऑफिस खोल सकता है। हालाँकि आमतौर पर इस दिन ज्यादातर ऑफिस बंद ही रहते हैं। इस लिस्ट में नया साल, वसंत पंचमी, लोहड़ी, जन्माष्टमी, रक्षा बंधन जैसे सभी रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे शामिल हैं।
2022 में होंगी ये छुट्टियां
जनवरी में छुट्टियां
1 जनवरी – न्यू ईयर
14 जनवरी- मकर संक्रांति
14 जनवरी – पोंगल
26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
फरवरी में छुट्टियां
5 फरवरी – वसंत पंचमी
15 फरवरी – हजरत अली का जन्मदिन
16 फरवरी – गुरु रविदास जयंती
26 फरवरी – महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती
28 फरवरी – महाशिवरात्रि
मार्च में छुट्टियां
17 मार्च – होलिका दहन
18 मार्च – डोलीयात्रा
20 मार्च – शिवाजी जयंती
20 मार्च – पारसी न्यू ईयर
अप्रैल में छुट्टियां
1 अप्रैल – चैत्र सुखलादि
13 अप्रैल – बैसाखी
14 अप्रैल – महावीर जयंती
15 अप्रैल – गुड फ्राइडे
17 अप्रैल – ईस्टर
29 अप्रैल – जमात उल विदा
मई में छुट्टियां
7 मई – रवींद्रनाथ बर्थडे
15 मई – बुद्ध पूर्णिमा
जून में छुट्टियां
30 जून – रथ यात्रा
जुलाई में छुट्टियां
30 जुलाई – मुहर्रम-आशूरा
अगस्त में छुट्टियां
11 अगस्त – रक्षा बंधन
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
18 अगस्त – जन्माष्टमी
30 अगस्त – गणेश चतुर्थी-विनायक चतुर्थी
सितंबर में छुट्टियां
7 सितंबर – ओणम
अक्टूबर में छुट्टियां
2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती
4 अक्टूबर – दशहरा
8 अक्टूबर – मिलाद उन-नबी
9 अक्टूबर – महर्षि वाल्मिकी जयंती
24 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी
24 अक्टूबर -दीपावली
25 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर – भाई दूज
30 अक्टूबर – छठ पूजा
नवंबर में छुट्टियां
24 नवंबर – गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
दिसंबर में छुट्टियां
25 दिसंबर – क्रिसमस डे
होगा 12 छुट्टियों का नुकसान- जी दरअसल साल 2022 में कई छुट्टियां वीकेंड यानी शनिवार-रविवार के दिन पड़ रही हैं। नए साल 2022 की शुरुआत वाला दिन शनिवार है। वहीं इसके बाद फरवरी में 5 तारीख को वसंत पंचमी, 26 फरवरी को दयानंद सरस्वती जयंती भी शनिवार को है। रविवार, 20 मार्च को शिवाजी जयंती है। ठीक ऐसे ही ईस्टर, गुड फ्राइडे, मुहर्रम, महात्मा गांधी जयंती, महर्षि वाल्मिकी जयंती, छठ पूजा, मिलाद उन-नबी और क्रिसमस जैसे त्योहार भी वीकेंड पर हैं।