पूर्व विधायक का घर-घर संपर्क अभियान, मोदी सरकार ने देश की दशकों पुरानी समस्याओं का निराकरण कर सर्वोच्च शिखर सम्मान पर पहुंचाया देश को, घर-घर संपर्क अभियान के तहत संपर्क किया डॉ. खिलावन साहू ने

सक्ति– सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने बाराद्वार मण्डल के ग्राम पंचायत मोहगाँव में भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को घर घर संपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत घर घर में पत्रक वितरण किया एवं उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए डॉ. साहू ने कहा कि देश के सूची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की असाध्य पुरानी समस्याओं का निदान कर भारत को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाया है तथा भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती डॉ रमन सरकार ने अपने 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर एक उन्नत छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जिसे छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार डुबाने में लगी है,इस मौके पर बाराद्वार मण्डल महामंत्री दीपक ठाकुर, कार्यालय प्रभारी राकेश अग्रवाल, राधे श्याम साहू, भुनेश्वर साहू, बसंत सूर्या,दल साय साहू, देवदत्त साहू ,होम दास महंत,श्याम लाल महंत, खोलबहरा जयसवाल, साहेब लाल बरेठ, प्रेम लाल जयसवाल, संजय सिंह सिदार,कुमार जयसवाल,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर ने किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *