सॉरी बोलने के लिए बुलाया होटल और कर डाला दुष्कर्म

ग्वालियर: आजकल अपराध के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह ग्वालियर का है। यहाँ कक्षा 10 में पढ़ने वाली 17 साल की लड़की की कॉलोनी के ही एक लड़के से दोस्ती थी। वहीं अभी कुछ ही दिनों पहले दोनों की लड़ाई हो गई। इस बीच लड़की ने लड़के से बात करना बंद कर दिया। यह सब होने के बाद लड़के ने उसे सॉरी बोलने के लिए बुलाया और एक होटल ले गया। यहाँ उसने कमरे में बंद करके लड़की को बेरहमी से पीटते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, हालाँकि अभी लड़का फरार है। इस पूरे मामले को माधव गंज थाने का बताया जा रहा है। यहाँ बीते 3 साल से लड़की और आरोपी शिवम के बीच दोस्ती थी। जैसे ही इस बात का पता लड़की के परिवार वालों को चला तो उन्होंने लड़की को शिवम से दोस्ती तोड़ने के लिए कहा। ऐसे में माता पिता के कहने पर लड़की ने शिवम से बात करना बंद कर दी। यह बात शिवम को अच्छी नहीं लगी और उसने लड़की का रास्ता रोककर उसके साथ बदतमीजी की।
इस पर लड़की ने उसे स्पष्ट जवाब दिया और चली गई। उसके बाद शिवम ने फोन करके लड़की को सॉरी बोलने के लिए बुलाया। शिवम की बात सुनकर लड़की चिटनिस की गोठ में स्थित एक होटल में उससे मिलने चली गई। यहाँ दोनों ने एक साथ लंच किया और फिर रूम में ले जाकर शिवम ने उसके साथ मारपीट की। वहीं उसे धमकाकर शिवम ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बताया जा रहा है लड़की इतनी डर गई थी कि 4 दिन तक उसने किसी को कुछ नहीं बताया। हालाँकि उसके गुमसुम रहने के कारण जब मां ने सवाल पूछा तो उसने रोते हुए सब बता दिया और फिर माँ के साथ थाना सेंट्रल कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *