रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.