भीषण सड़क हादसा 2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत,3 लोगों की मौत

रायगढ़। जिले में शुक्रवार रात ग्राम मिडमिडा में दो बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. मृतकों में एक 5 साल की एक मासूम भी है. हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जूटमिल थाना पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, जहां उनका उपचार जारी है.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात जूटमिल के ग्राम गढ़उमरिया से सुखदेव पोबिया(उम्र 27 साल), पत्नी रीमा पोबिया (उम्र 26 साल), उनकी पांच वर्षीय भतीजी कुहू सिदार और पड़ोसी खेमराज (उम्र 14 साल) के साथ झलमला में मड़ाई मेला देखने जा रहा था. इस दौरान NH-49 ओडिशा मार्ग पर ग्राम मिडमिडा के पास झलमला से आ रही मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में टक्कर इतनी जोरदार हुई की दोनों बाइक की टक्कर के बाद बाइक सवार छिटककर सड़क पर जा गिरे और मौके पर चीख पुकार मच गई.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *